spot_img

मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, 12 गाड़ियां रद, 44 गाड़ियां डायवर्ट

spot_img
- Advertisement -

मुंबई के वर्धा जिले में मलखेड और तिमातला स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रविवार रात 11.20 बजे मुंबई-नागपुर रूट पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य इस समय भी जारी है। इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है या उनके रास्ते बदले गए हैं। मध्य रेलवे (Central Railway) के अनुसार यह घटना 23 अक्तूबर की रात 11.30 बजे हुई। मध्य रेलवे ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0712-2544848 जारी किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kishanganj New Rail Line: कोसी-सीमांचल की बहुप्रतीक्षित Kishanganj New Rail Line का 18 साल बाद बदला रूट? सीमांचल में नए नक्शे... में 'कानकी' क्षेत्र?

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा-बडनेरा सेक्शन पर मालखेड और तिमतला स्टेशनों के बीच कोयले से लदी मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। उधर, कर्नाटक के विजयवाड़ा के जुम्नल-मुलवाड़ रेल खंड में मालगाड़ी के सात डिब्बे बेपटरी हो गए। दोनों राज्यों के इन खंडों से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

- Advertisement -

उधर, कर्नाटक के जुम्नल-मुलवाड़ रेल खंड की गडग-होतगी लाइन पर बीती रात 12.42 बजे एक मालगाड़ी के 7 कोच पटरी से उतर गए। इस कारण कई ट्रेनों को निरस्त या आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने का काम तेजी से जारी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IT Policy News: नीतीश मिश्रा का BHAGLPUR में बड़ा एलान: बिहार में अब बनेंगे लैपटॉप, मिलेगी लाखों युवाओं को नौकरी!

मध्य रेलवे (Central Railway) के अनुसार नागपुर में वर्धा-बडनेरा सेक्शन पर यह घटना 23 अक्तूबर की रात 11.30 बजे हुई। मध्य रेलवे ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर  0712-2544848 जारी किया है।

मध्य रेलवे (Central Railway) के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने सोमवार सुबह बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद मध्य रेलवे ने 12 गाड़ियां रद्द कर दी हैं और 44 गाड़ियों को डायवर्ट कर उनका रूट चेंज किया गया है। शिवाजी सुतार ने आम नागरिकों को रेलवे के साथ सहयोग करने की अपील भी की है।

जानकारी के अनुसार मुंबई-नागपुर रूट पर हादसाग्रस्त मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। अचानक मलखेड और तिमातला स्टेशन के बीच 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे की मरम्मत टीम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, इसलिए यहां मरम्मत काम तीव्र गति से जारी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में अस्पताल से ही उड़ गई स्वास्थ्यकर्मी की बाइक! सुरक्षा पर सवाल

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी हो गई है। प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कुमार ड्यूटी पर थे जब उनकी मोटरसाइकिल गायबDarbhangaNews,KewatiTheft,BikeStolen

Darbhanga -Kewati Pulse Polio: दरभंगा में 28 जून से बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक, केवटी में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Kewati Pulse Polio: 28 जून से दरभंगा के केवटी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोईKewatiPulsePolio,DarbhangaHealth,PolioEradication

Begusarai Flood News: लाखों लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: बेगूसराय में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी

Begusarai Flood News: बेगूसराय में 2026 की बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने समीक्षा कर तैयारियों को परखा।BegusaraiFlood,DisasterPreparedness,BiharNews

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले में फाइलेरिया से मुक्ति का महाअभियान, 30 गांवों में घर-घर जांच

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह का विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 30 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग कर बीमारी कDarbhangaHealth,FilariaCampaign,BiharNews