spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान-दरभंगा स्टेट हाइवे 56 पर ऑटो-बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौत, 1 घंटे रहा सड़क यातायात ठप

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। अज्ञात ऑटो चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर। मौके पर हुई मौत। मौके से ऑटो हुआ फरार। जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान दरभंगा स्टेट हाइवे 56 में थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सन्हौली गांव के अशोक साह (40 वर्ष ) के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना के बाद लगभग एक घंटे के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेर पंचायत अन्तर्गत सन्हौली निवासी राजेंद्र साह के पुत्र अशोक साह ( 40 वर्ष ) बाइक से अपने ससुराल छठ पर्व के प्रसाद पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो और बाइक में पाड़ो गांव में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर लगने के बाद घटना स्थल से ऑटो चालक भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल व्यक्ति को पीएचसी कुशेश्वरस्थान ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर सीओ कासिफ नवाज तथा थाना से एसआई उपेन्द्र मंडल और अशोक पासवान पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर यातायात चालू कराया। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार में छठ पर्व का उल्लास मातम में बदल गया।
मृतक के माता और पत्नी सुनैना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अशोक के दो लड़का और एक लड़की है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ पूत था। उनके निधन से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शुभ कार्यों के लिए Commercial Gas Cylinder, सरकार का नया नियम, ऐसे करें आवेदन!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

Motihari Accident: बिहार के मोतिहारी जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है,...

Patna Student Death Case: नीट छात्रा की मौत में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत, जानें पूरा घटनाक्रम

Patna Student Death Case: पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नीट...

IRCTC scam case: लालू-तेजस्वी को बड़ी राहत, कोर्ट ने टाला आरोप तय करने का फैसला

IRCTC scam case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो...