
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। छठ पर्व मनाने को लेकर शहर में खाली घर छोड़कर गांव जाना महंगा पर गया। खाली घर देखकर चोर चोरी करते चलते बने।
जैसे-जैसे लोग घर से वापस आ रहे है तो उन्हे पता चल रहा है कि उनके घर का सामान गायब हो गया है। विवि थाना क्षेत्र से दो घटना प्रकाश में आया है।
एक घटना एलएमएमयू के सहायक प्रोफेसर प्रनतारति भजन के सरकारी आवास का है। विवि परिसर के शिक्षक आवास में ये रहते हैं। दिवाली से पहले 23 सितंबर को त्योहार मनाने औरंगाबाद जिला स्थित पैतृक गांव परिवार सहित गए थे।
जब एक अक्टूबर को वापस आए तो घर का स्थिति देख भौंचक रह गए।पिछे का ग्रील टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
इसके बाद प्रोफेसर विवि थाना पहुंचे और पुलिस को इस घटना की लिखित जानकारी दी ।इनके घर से एक लाख से अधिक का जेवर और उनके रिश्तेदार की लड़की खुशी कुमारी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित कई समान और दस्तावेज चोर चोरी कर लें गया है।
दूसरी घटना शिवधारा का है। जहां मंटू झा के किरायेदार जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा निवासी सोनू झा के घर चोरी की घटना घटी है। चोरों ने मेन गेट का तोलकर 35 हजार नकद सहित लैपटॉप और गहना की चोरी की है। दोनों घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है।

