back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

सीएसपी संचालक को लूटने से बचाने गए, अपराधियों ने दाग दी ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां सीएसपी संचालक को लूटने से बचाने के दौरान पलदारी करने वाला युवक मुकेश पटेल को बदमाशो ने गोली मार दी है। घटना नगर थाने के कोल्हुअरवा देवराहा बाबा चौक के समीप की है।वही इस दौरान सीएसपी संचालक कोल्हुअरवा के अशोक कुमार से लूट का प्रयास विफल हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Waste Management: 53 करोड़ से पटना बनेगा 'स्मार्ट कचरा प्रबंधन' का मॉडल शहर!

मौके पर डीएसपी सदर अरुण कुमार गुप्ता,नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्मोहन चौधरी ने पहुँच कर मामले की जांच कर अपराधियो की धर पकड़ तेज कर दिया है। बताया गया है कि पहले भी उक्त सीएसपी संचालक से लूट हुई है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशो ने सीएसपी संचालक को जब लूटने का प्रयास किया तो चाय पी रहे पलदार मुकेश पटेल बीच मे आ गया और अपराधियों से उलझ गया। पुलिस के मुताबिक बैंक आफ बड़ौदा बंजरिया से 3 लाख कैश लेकर सीएसपी संचालक अशोक अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से सेंटर पर जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

 

इस दौरान घटना स्थल पर बदमाशो ने उसकी बाइक में ठोकर मार कर सीएसपी संचालक अशोक को गिरा दिया और उसकी बाइक और बैग लूटने का प्रयास किया।वही यह देख मुकेश के बीच मे आने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली मुकेश के गर्दन में लगी है । जिसे तत्काल इलाज के लिए छतौनी के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिकेट में नेट रन रेट का रहस्य: कैसे तय होती है सेमीफाइनल की राह?

Net Run Rate: क्रिकेट के रोमांचक खेल में, जहां हर गेंद और हर रन...

JEE Main 2026: दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने रचा इतिहास, हासिल किए 100 परसेंटाइल

JEE Main: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के नतीजे इस...

Surya Grahan 2026: जानिए कब, कहां और इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों में सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें