spot_img

डेरा प्रेमी की हत्या से Punjab में दहशत, Murder में इस्तेमाल बाइक बाझाखाना से बरामद, राज्य में अलर्ट, गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर पड़ेगा असर

spot_img
- Advertisement -

चंडीगढ़ से बड़ी खबर है। गत दिवस कोटकपुरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल में लाई गई मोटरसाइकिल को पंजाब के बाझाखाना से बरामद किया है, जिसकी नंबर प्लेट जाली पाई गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी (डेरा प्रेमी)  प्रदीप सिंह की हत्या से राज्य की कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। पिछले हफ्ते शिवसेना (टकसाली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब एक और डेरा प्रेमी की हत्या से राज्य में दशहत का माहौल बन रहा है। इस घटना के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर असर पड़ सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: जमुई में Police पर Attack पुलिस टीम पर अपराधियों का हमला, 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

वहीं,सीएम ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्‍यवस्‍था कायम रखने के लिए सख्ती करने को कहा है। उन्‍होंने कहा है कि शांति व कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, इस हत्या के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर भी इसका असर दिख सकता है। डेरा प्रमुख को बार-बार दी जा रही पैरोल के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

इधर, पंजाब पुलिस लगातार हरियाणा व राजस्थान पुलिस से संपर्क करके हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के संस्कार के संबंध में परिवार द्वारा अभी तक कुछ नहीं कहा जा रहा। जबकि प्रशासन व पुलिस लगातार परिवार के संपर्क में है एवं संस्कार संबंधी बातचीत चल रही है।

इस हत्याकांड के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है एवं डेरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली गई है, जिसमें गोल्डी बराड ने कहा कि बेअदबी मामलों में न्याय न मिलने के चलते उन्होंने खुद न्याय किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोतिहारी लूट: मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रख अपराधियों ने की लाखों की डकैती, मचा हड़कंप!

मोतिहारी लूट: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है! मोतिहारी जिले से...

बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

Bihar SC ST Posts: बिहार विधानसभा की एक दमदार समिति ने राज्य में अनुसूचित...

Manoj Bajpayee Bihar Visit: मनोज वाजपेयी ने किया भितिहरवा आश्रम का दौरा, DM-SP से मुलाकात और प्रशासन से गांधी-कस्तूरबा के विचार पर गुफ्तगू!

Manoj Bajpayee Bihar Visit: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज वाजपेयी...

Bihar Road Safety: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, दुर्घटना में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज और ‘गोल्डन आवर’ पर जोर

Bihar Road Safety: बिहार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब सिर्फ आंकड़े नहीं रह जाएंगी,...