spot_img

Railways News: दरभंगा-अजमेर स्पेशल ट्रेन अब और लगाएंगीं फेरे, बढ़ी परिचालन अवधि, कई ट्रेनों के फेरे घटे

spot_img
- Advertisement -

त्यौहारी मौसम खत्म हो चुका है। लोग घरों से वापसी की तैयारी में हैं। ऐसे में, रेलवे प्रशासन ने प्रवासी यात्रियों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। इसके तहत, दरभंगा-अजमेर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन चार फेरी (Darbhanga-Ajmer special train) और लगाएगीं।

- Advertisement -

वहीं, रेलवे प्रशासन ने ठंड और कोहरे के दस्तक देते ही 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी एक्सप्रेस,11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के फेरे दिसम्बर माह में अलग-अलग तारीखों से घटा दिए हैं। इससे यात्रियों के लिए ट्रेनों की उपलब्धता पहले से कम हो जाएगी।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आने वाले महीनों में कोहरे के मौसम को देखते हुए कई ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं। इसमें लखनऊ से झांसी के बीच अप-डाउन में प्रतिदिन चलने वाली लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110) 03 दिसम्बर से 26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। ग्वालियर-बरौनी मेल (11123) 01 दिसम्बर से 27 फरवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को नहीं चलाई जाएगी। वापसी में बरौनी-ग्वालियर मेल (11124) 02 दिसम्बर से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलाई जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

इसी तरह से अप-डाउन में प्रतिदिन चलने वाली लखनऊ-आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/121780) 03 दिसम्बर से 26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को नहीं चलाई जाएगी। अप-डाउन में चलने वाली कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी ट्रेन(12033/12034) 01 दिसम्बर से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को नहीं चलाई जाएगी।

 

गौरतलब है कि पूजा के बाद लोग अपने कार्यस्थल पर लौट रहे हैं और इन्हीं यात्रियों को भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने सुविधाजनक यात्रा के उद्देश्य से इन ट्रेनों के परिचालन के फेरे में बढ़ोतरी की है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीतामढ़ी की शादी से लौट रही Darbhanga और Madhubani की वीडियोग्राफी टीम पर हमला, कैमरा छीना, 4 घायल, पढ़िए Videographer Team Attack

इधर, जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा-अजमेर परिचालित (will now make more rounds) की जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। दरभंगा-अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 29 दिसंबर 2022 तक किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

Bihar SC ST Posts: बिहार विधानसभा की एक दमदार समिति ने राज्य में अनुसूचित...

Manoj Bajpayee Bihar Visit: मनोज वाजपेयी ने किया भितिहरवा आश्रम का दौरा, DM-SP से मुलाकात और प्रशासन से गांधी-कस्तूरबा के विचार पर गुफ्तगू!

Manoj Bajpayee Bihar Visit: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज वाजपेयी...

Bihar Road Safety: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, दुर्घटना में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज और ‘गोल्डन आवर’ पर जोर

Bihar Road Safety: बिहार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब सिर्फ आंकड़े नहीं रह जाएंगी,...

Jamui News: जमुई में Police पर Attack पुलिस टीम पर अपराधियों का हमला, 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

Police Attack: बिहार में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद दिख रहे हैं। जमुई में...