spot_img

दरभंगा के जाले में कई लोग निकले बिजली चोर, विभाग ने एक दर्जंन लोगों की काटी लाइन, FIR

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जाले के जेई शशिशेखर सिंह के नेतृत्व में जाले प्रखंड के अलग-अलग गांवों में बिजली चोरी करते एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जाले थाना के  खोरियाटोल गांव में बिजली चोरी के खिलाफ औचक छापेमारी में खोरिया टोला के योगेंद्र ठाकुर के पुत्र दिनेश ठाकुर, रामप्रीत कहार की पुत्री सुनैना देवी, बाबू लाल यादव के पुत्र राजेश यादव, चन्द्रदीपा गांव निवासी सीताराम सहनी के पुत्र सुबोध सहनी, दोघरा निवासी राम प्रसाद यादव की पुत्री प्रेमसागर देवी, सगीर अहमद खान के पुत्र उमैर खान(सभी आवासीय परिसर) व सगीर अहमद खान के पुत्र नसार खान के वाणिज्यिक परिसर समेत लतराहा निवासी हिरफुल महतो के पुत्र राम बाबू महतो (वाणिज्यिक परिसर) पर जाले थाना में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बिजली छापामारी दल ने बिना कनेक्शन के एलटी लाइन में टोंका फंसाकर इन्हें बिजली चोरी करते पकड़ा। इससे बिजली विभाग को एक लाख 90 हजार 258 रुपये की क्षति हुई है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता सिंहवाड़ा जीकेश कुमार, कनीय विधुत अभियंता दरभंगा उदय कुमार गुप्ता व क्षेत्रीय कामगार प्रेमचंद्र मेहता आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Breaking News: दरभंगा में मर्डर, पेंट व्यवसायी की गला घोंटकर हत्या
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News: राजकीय सम्मान और हर आंखें नम… सुल्तानगंज के शहीद अफ़सर की अंतिम विदाई… देखिए तस्वीरों से LIVE

राजकीय सम्मान: मधुबनी में एक कर्मठ अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी गई।...

Bihar Mafia Godfather: सत्ता-अपराध गठजोड़ में बैठे कणगोजर? पढ़िए ‘बट्टी’ में ‘कसाई के खूंटे SYSTEM

सुल्तानगंज गैंगवार: Bihar Mafia: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! नई सरकार ने...

तेज प्रताप यादव की छवि बिगाड़ने की बड़ी डिजिटल साजिश, लीगल एक्शन की तैयारी!

तेज प्रताप यादव: सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ झूठी खबरें और एडिटेड वीडियो...