- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र से परीक्षा देने आई एक लड़की का अपहरण होने का मामला लहेरियासराय थाना में दर्ज की गई है।
- Advertisement -
थाना को दिये आवेदन में परिजन ने आरोप लगाया है कि मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के रहने वाले गोपी ठाकुर, सोनू ठाकुर, अरुण कुमार ठाकुर, मुन्नी देवी, गुड़िया ठाकुर, बबली ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मो. दिलदार ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
अपहृत लड़की के पिता ने आवेदन में लिखा है कि उनकी पुत्री अपने भाई के साथ मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सीएम आर्ट कॉलेज में परीक्षा देने आए थे जहां से इन लोगों ने शादी की नीयत अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अपहृत युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।
- Advertisement -







