spot_img

दिल्ली में श्रद्धा और बिहार में मिली विकास चौधरी की टुकड़ों में लाश, बंद बोरे में दो कटे हुए हाथ और पैर बरामद होने से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पुलिस ने बंद बोरे से दो कटे हुए हाथ और पैर बरामद किए हैं। दिल्ली में श्रद्धा की हत्या और दरभंगा के कब्रिस्तान में दरभंगा में भी एक कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने के बाद इसे दिल्ली में हुए बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस अपराध के तर्ज पर जोड़ रहा है तो कोई हत्या कर अलग अलग अंग छुपाने की बात कह रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 के एक कब्रिस्तान में बुधवार को जब बच्चे खेल रहे थे उसी क्रम में किसी की नजर एक कपड़े में लिपटा कटा हुआ हाथ दिखा। इधर आज नालंदा में कटे हाथ पैर मिलने से पुलिस हरकत में आ गई है। मामला, नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव का है जहां छिलका के पास एक बंद बोरे से दो कटे हुए हाथ और दो पैर मिले हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभी तक शव की शिनाख्त या कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। बीती रात बोरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव होने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों के सहयोग से बोरे को खोला गया जिसमें अज्ञात व्यक्ति के दो कटे हुए हाथ और दो पैर थे। वहीं बाकी शरीर आसपास में नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के युवक की गुरुग्राम में सांप काटने से मौत, पढ़िए Gurugram Snake Bite की वारदात और न्यू पालम विहार की झुग्गियों में 'जिंदगी'

 

हालांकि शव की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी विकास चौधरी के रूप में की गई है। अब सिर और शरीर के दूसरे हिस्से की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद बताया जा रहा है कि हत्यारे ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ और पैर को बोरे में भरकर फेंक दिया था। मामला सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस धड़ और सिर की तलाश कर रही है विकास चौधरी की हत्या क्यों की गई है। यह अभी पता नहीं चला है।

 

यह भी पढ़ें:  Nalanda News: नालंदा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

कटे हुए हाथ और पैर को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। जहां से पैर और हाथ मिले उसके आसपास पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर शरीर के अन्य हिस्सो को खोजा लेकिन कुछ नहीं मिला। कटे हुए हाथ-पैर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें:  Begusarai Land Dispute: पूर्व JDU विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार को मिली धमकी

पुलिस को आशंका है कि कहीं और हत्या के बाद हाथ और पैर को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द पहचान हो जाएगी। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि पहचान हो सके।

 

पुलिस के अनुसार, अब डीएनए जांच के लिए दोनों हाथ और पैर को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है ताकि इसका सिर और बाकी हिस्सा मिले तो मैच हो सके। इससे शव की पहचान हो सकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Purnia News:पूर्णिया Srinagar Census श्रीनगर में शुरू हुई जनगणना, 230 प्रगणक घर-घर कर रहे सर्वे

Srinagar Census: पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में एक बड़ा काम शुरू हो गया...

Bihar Encounter पर भड़की AIMIM: ‘ठोक दो’ संस्कृति देश को विनाश की ओर ले जाएगी – अख्तरुल ईमान

Bihar Encounter: बिहार में पुलिसिया कार्रवाई और कथित एनकाउंटर के बढ़ते मामलों ने अब...