spot_img

3 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाने की पूरी तैयारी कर चुका था हैवान…मगर बीच में हो गई पुलिस की इंट्री

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के टाउन थाना इलाके में युवक ने तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां एक हैवान ने तीन साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। आरोपी भी एक दुकानदार है, जिसने 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। घटना नगर थाना क्षेत्र की है, जहां समय रहते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक दुकानदार ने पहले एक मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर मौका पाकर वह हैवानियत पर उतर आया और बच्ची से रेप की कोशिश करने लगा। ये सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे कि बच्ची की उम्र केवल तीन साल है, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था। गनीमत रही कि पुलिस किसी अनहोनी से पहले ही मौके पर पहुंच गई और आरोपी को धर दबोचा। पढ़िए पूरी खबर

 

इस दौरान बच्ची को काफी चोटें आई है। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और बच्ची हैवान के चंगुल से निकल सकी। बाद में परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों ने उसे नजदीक की दुकान से कुछ सामान खरीदने भेजा था। बच्ची अपने घर से निकल कर दुकान गई थी जहां उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गया। वहीं दुकानदार ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो युवक डर गया और वहां से भाग निकला।

 

 

बच्ची की चीखें सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बिना देर किए हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

परिजनों की मानें तो जमीन को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपी परिवार को टारगेट करते रहता था, लेकिन इस बार उसने 3 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...