spot_img

दरभंगा के बेनीपुर अयाची मिथिला कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने खोला प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा, कहा-आप जिंदा मार देंगे

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय बेनीपुर के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ एक बार फिर महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। कहा है कि ये जिंदा ही मार देंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव को आवेदन देकर एक सप्ताह के अंदर मासिक भुगतान न होने पर महाविद्यालय में तालाबंदी की धमकी दी है। उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य अपने पदभार ग्रहण के समय से ही शिक्षक एवं कर्मियों के निशाने पर रहे हैं।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: जब 30 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही मुंबई से आई स्पाइसजेट SG 115 की उड़ान...हवा हवाई सिस्टम दिखा बे-दम!

 

वे हमेशा से शिक्षक एवं कर्मियों की अनदेखी करते हुए मनमानी करते आ रहे हैं। जबकि शिक्षक एवं महाविद्यालय में कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शासी निकाय के साथ-साथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को भी सूचित करते रहे हैं साथ ही कई बार धरना प्रदर्शन से लेकर तालाबंदी करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब पहुंची मासूम अबूबकर की लाश, रो पड़ा जाले, दर्दनाक रोड रोलर दुर्घटना की लुकाछिपी का अंत... मातम!

 

 

वर्तमान समय में दिए गए आवेदन में कर्मियों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य की ओर से विगत वर्षों में विश्वविद्यालय में शपथ पत्र जमा कराया गया था कि महाविद्यालय विकास समिति से मासिक भुगतान किया जाएगा जिसके लिए शासी निकाय की बैठक में भी प्रस्ताव पास की जा चुकी है।

 

 

लेकिन प्राचार्य मनमानी करते हुए दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ जैसे महापर्व पर भी कर्मियों को मनमानी तौर तरीका अपनाते हुए भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे विगत 30 वर्षों से पेट बांधकर काम करते आ रहे कर्मियों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Liquor Smuggling पर बड़ी कार्रवाई, 465 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर दबोचे

अब अजीज होकर अगले सप्ताह महाविद्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन की जाएगी। दूसरी ओर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश झा आचार संहिता का दुहाई देते हुए बताते हैं कि शासी निकाय की बैठक के उपरांत ही भुगतान की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: शाबाश Bihar No. 1 मधुबनी! रचा इतिहास… पांडुलिपि डिजिटाइजेशन में बिहार में नंबर 1, ऐसे हो रहा संस्कृति का संरक्षण!

पांडुलिपि डिजिटाइजेशन: मधुबनी ने एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत की है! बिहार के...

Supaul News: सुपौल में Gas Cylinder Blast तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान, दमकल पर उठे सवाल

Gas Cylinder Blast: बिहार के सुपौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Bihar News: CM Samrat के 3 बड़े ऐलान…, 1. 533 ब्लॉक में मॉडल स्कूल 2. जुलाई तक सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज 3. ब्लॉक,...

बिहार टेक्नोलॉजी सेंटर: पटना से सटे बिहटा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)...

Patna Crime News: पटना हॉस्टल में सुसाइड… Muzaffurpur के NEET छात्र ने की खुदकुशी… पढ़िए जहर, कमरे से मिला सुसाइड नोट और पदार्थ!

पटना हॉस्टल सुसाइड: राजधानी पटना के एसके पुरी इलाके से एक दिल दहला देने...