spot_img

दुष्कर्म में विफल रहने पर युवक ने मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

अरवल दुष्कर्म से विफल ने मां बेटी सुमन देवी और उसकी बेटी शारदा कुमारी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। मामला,परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव का है। यहां एक युवक नंदकुमार ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर युवक ने मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गंभीरावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मां-बेटी दोनों की मौत हो गयी। सुमन देवी के पति अजीत पासवान शराब मामले में पांच दिन पहले ही जेल गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि आरोपी युवक नंदकुमार बीती रात शराब के नशे में धुत होकर सुमन देवी के घर पहुंचा। और, दुष्कर्म करने लगा। महिला किसी तरह खुद को बचाया। इससे गुस्साए नंद कुमार ने अपने घर से बाइक की पेट्रोल निकालकर वापस आया और छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। आग में घिरीं मां-बेटी चीखने-चिल्‍लाने लगीं। रात होने के कारण गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटी को किसी तरह घर से बाहर निकाला.

- Advertisement -

अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में सोमवार की देर रात गंदी नीयत से एक घर में घुस गया। इस दौरान युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्‍हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया।

दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची परासी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence