spot_img

चलो फिर वोटरों से इश्क लड़ाएं…बिहार नगर निकाय चुनाव के कैनवास पर उम्मीदवार करने लगे उपस्थिति दर्ज

spot_img
- Advertisement -

बिहार नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2022) को लेकर स्थगित चुनाव को लेकर नई तिथि का चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनावी अखाड़े में ताल ठोके उम्मीदवारों की सक्रियता भी अचानक बढ़ गयी है। चलो फिर वोटरों से इश्क लड़ाएं…की इस खबर में जहां बिहार नगर निकाय चुनाव के कैनवास पर उम्मीदवार उपस्थिति दर्ज करने लगे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद राजनीतिक बयानबाजी फिर से शुरू हो गई है। पहले बताते हैं सुशील मोदी ने क्या कहा, फिर ले चलेंगे चुनावी अखाड़े में जहां वोटरों के लिए सतरंगी ख्वाब सजाए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

 

यह भी पढ़ें:  Chapra News: छपरा-मलमलिया NH-331पर दिखा LPG Cylinder Crisis भयंकर सिलेंडर किल्लत से लोगों का फूटा गुस्सा, किया घंटों जाम, जो कहा - हर घर में घबराहट है! पढ़िए

 

 

गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार फिर चुनाव को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है। इस चुनाव पर कभी भी रोक लग सकती है. इसलिए प्रत्याशी सोच-समझ कर पैसा खर्च करेंगे।

 

 

मोदी ने कहा कि बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट के 28 नवंबर को दिए गए आदेश की अवमानना कर रही है. जल्दबाजी में नगर निकाय चुनाव करवा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को आदेश दिया था कि बिहार सरकार ने जो आयोग बनाई है उसको अधिसूचित नहीं किया जाए. इसके बावजूद भी  सरकार ने जल्दबाजी में आयोग से रिपोर्ट लेकर तिथि की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बेटियों की सुरक्षा पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- जब तक घर नहीं लौटेंगी, पुलिस जागेगी! फिर भीड़ ने जो पूछा सीएम मुस्कुराकर आगे बढ़ गए...!

 

इधर, बुधवार की रात से ही उम्मीदवारों ने सबसे पहले अपनी दस्तक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर दी।फेसबुक,व्हाट्सएप्प,इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ उम्मीदवार पोस्ट करना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया का प्लेटफार्म उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के पोस्ट से भरना शुरू हो गया है।वही तिथि के एलान के साथ ही उम्मीदवारों ने अपना सम्पर्क भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

 

 

वैवाहिक और श्राद्धकर्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सच्चा हितैषी साबित करने में उम्मीदवारों में होड़ लग गयी।अचानक मॉर्निंग वॉक में मिलने और मिलाने का दौर भी शुरू हो गया।सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवारों ने टहलने के निकलने वाले लोगों के साथ मुलाकात करने के साथ ही घर घर जाकर दस्तक देना शुरू कर दिया।हालांकि अभी ऑटो रिक्शा पर भोंपू बजने का दौर शुरू नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: नीतीश के नक्शे-कदम ...सम्राट चौधरी ने निभाई बुद्ध पूर्णिमा की परंपरा, CM बनते ही बुद्ध स्मृति पार्क में की पूजा, बहुरेंगे बुद्ध स्मृति पार्क!

 

जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के तहत 18 दिसम्बर को मतदान और 20 दिसम्बर को मतगणना और द्वितीय चरण के तहत 28 दिसम्बर को मतदान और मतगणना 30 दिसम्बर को होने का एलान चुनाव आयोग ने किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में लगेगा बड़ा नियोजन कैंप, 50 पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार तक सैलरी!

नियोजन कैंप: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और चाहते हैं कि अपने...

Khagaria News : खगड़िया में स्कॉर्पियो हादसा, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, NH-107 पर लगा जाम

खगड़िया स्कॉर्पियो हादसा: बिहार के खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे...

Patna News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर Accident, बिहार महिला आयोग अध्यक्ष के काफिले का भीषण हादसा, मैकेनिक की मौत

हाजीपुर एक्सीडेंट: बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने...

Madhepura News: मधेपुरा पुल हादसा, साहुगढ़ का 60 साल पुराना पुल धंसा, 12 गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा

मधेपुरा पुल हादसा: मधेपुरा के साहुगढ़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया...