spot_img

2 दिनों बाद होने वाली थी घर में शादी…शहनाई की जगह पहुंची मधुबनी के रिटायर्ड डीएसपी की लाश…ट्रक ने कुचला, मौत से फूटा गुस्सा, NH पर जमकर बवाल

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपनी भतीजी की शादी की तैयारी में लगे बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी स्व. दामोदर सिंह के 67 वर्षीय पुत्र और बिहार पुलिस के पूर्व डीएसपी चंद्रमा सिंह की बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर में मौत हो गई है। हादसा सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी ग़ांव के पास एनएच-27 पर हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर हंगामा किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चंद्रमा सिंह सिधवलिया के बरहिमा गए थे। वहीं से अपने सरफरा घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर मधुबनी के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2015 में चंद्रमा सिंह मधुबनी जिले से डीएसपी पद से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड के बाद वे अपने गांव सरफरा में ही पूरे परिवार के साथ रहते थे। इसी तीन दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी होने वाली थी लेकिन बुधवार की देर रात उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। घर में शादी का माहौल भी अब मातम में तब्दील हो गया है। गोपालगंज नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया है कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...