spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में गरीबी रेखा से नीचे गुजर करने वालों को कफन तक नसीब नहीं

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। सरकार की गलत नीति के कारण गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर परिवार करने वाले परिवारों को अब कफन के कपड़े भी नसीब नहीं हो पा रहे हैं। गत 3 वर्षों से कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतकों को कफ़न के लिए दी जाने वाली राशि का भुगतान ठप पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों को मृत्यु के समय क्रिया कर्म के लिए सरकार द्वारा ₹3000 की राशि भुगतान की जाती थी जो पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल भुगतान कर दी जाती थी।

- Advertisement -

बाद में उसे भुगतान विपत्र के सहारे समायोजन की जाती थी। लेकिन वर्तमान समय में डी बी टी माध्यम से सरकार द्वारा भुगतान दिए जाने के कारण मौत के समय कौन कहे बरसी के समय भी उक्त राशि का मिलना दुर्लभ बना हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में स्वास्थ्य क्रांति की नई सुबह, पप्पू सिंह ने किया अत्याधुनिक हेल्थ सेंटर शांति सर्वज्ञा हेल्थ केयर का उद्घाटन, कुशेश्वरस्थान ग्रामीण क्षेत्र को मिलेंगी संजीवनी

पोहद्दी गांव के गणपति मुखिया, भोलू राम बताते हैं कि अपने परिजनों को खोने के बाद उक्त राशि के लिए जब प्रयास किया तो बताया गया कि डीवीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इसमें जनप्रतिनिधियों का कोई भूमिका नहीं होती है।

अब मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक के अकाउंट के साथ आवेदन जमा करने पर सीधे खाता में भुगतान की जाती है। दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश झा, विनोद मंडल, सुरेंद्र साहनी सहित अन्य लोग बताते हैं कि सरकार के पास अब कफन देने के लिए भी पैसे की व्यवस्था नहीं है।

डीबीटी के माध्यम से श्राद्ध कर्म कौन कहे बड़सी में भी पैसा मिलना मुश्किल है। इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशुमन ने बताया कि सरकार की पॉलिसी के तहत ही भुगतान किया जाना है। इसमें स्थानीय पदाधिकारी की ओर से कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...