spot_img

‘प्रधानमंत्री मोदी की हत्या’ के लिए रहो तैयार…अब हुए गिरफ्तार, विवादित बयान में पूर्व मंत्री राजा पटैरिया गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

एमपी पुलिस ने पूर्व मंत्री राजा पटैरिया (Raja Pateria Arrested) को दमोह से गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिपण्णी करना कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को भारी पड़ गया। पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी आज यानी मंगलवार की सुबह 5.30 बजे हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पटैरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कहते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की हत्या के लिए तैयार रहो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमपी में भूचाल आ गया था। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया था। साथ ही पटैरिया पर एनएसए लगाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया था कि सुबह छह बजे पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया। उन्हें पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। जो पूर्व में उनपर धारा लगी थी, उसमें दो और धाराएं 115 व 117 बढ़ाई गई हैं। किसी अपराध को उकसाने के आरोप में धारा 115 लगाई जाती है।

 

पटैरिया के विवादित बयान पर पन्ना में केस दर्ज हुआ था। अब पन्ना पुलिस ने पूर्व मंत्री राजा पटैरिया को दमोह स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

दरअसल, राजा पटेरिया का ‘पीएम मोदी की हत्या’ की टिपण्णी वाला वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था। सफाई में उन्होंने कहा था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। उन्होंने ये भी कहा था कि ये फ्लो में हो गया।

 

आपको बता दें, राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो।

 

वीडियो सामने आने के बाद राजा पटेरिया ने कहा कि मेरे कहने का मतलब ये था कि अगले चुनाव में बीजेपी को हराने है। उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ, लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया है। राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है। मेरा वो मतलब नहीं था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish Z+ सुरक्षा पर तेजस्वी के सवाल और बिफरे अशोक चौधरी, पढ़िए …’घटिया मानसिकता’

नीतीश कुमार Z+ सुरक्षा: बिहार में सियासत का पारा एक बार फिर गर्मा गया...

Bihar News: CM Nitish की ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए ‘जंगल सफारी’

ईको-टूरिज्म: बिहार के 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर के लिए आज का दिन...

Patna Rajgir Express: यात्रियों को तोहफा, अब हर दिन दौड़ेगी यह ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Patna Rajgir Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है! पूर्व...