spot_img

IND vs BAN 1st Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से जीता

spot_img
- Advertisement -

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 188 रनों से हरा दिया है। टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बांग्लादेश की पूरी टीम 324 रन बनाकर महज एक घंटे में सिमट गई।

- Advertisement -

इसी के साथ उसने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने चट्टोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन चौथे दिन के अपने स्कोर 6 विकेट पर 272 रन से आगे खेलना शुरू किया था।मतलब उसके 4 विकेट शेष थे। लेकिन 5वें दिन ये सभी विकेट स्कोर बोर्ड में बस 52 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से जीता।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police News: बिहार में 20,937 नए पुलिसकर्मियों की होगी नियुक्ति, 122 अनुदेशक पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें

भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 324 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव को मैच में 8 विकेट चटकाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट अपने नाम किए।

भारत से मिले 513 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश ने शुरुआत जोरदार की और शांतो और डेब्यूटेंट जाकिर हसन ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। शांतो 67 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जाकिर ने करियर के पहले ही मैच में शतक ठोका।

हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। एक छोर से कप्तान शाकिब अल हसन ने पारी को संभालने का प्रयास किया, पर उनको किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। शाकिब 84 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में श्रेयस अय्यर और पुजारा की दमदार इनिंग के बूते 404 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम कुलदीप यादव की फिरकी में उलझकर रह गई और पूरी टीम 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल और पुजारा ने शतकीय पारी खेली और टीम ने 2 विकेट खोकर 258 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया। कुलदीप यादव ने मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

नेपाल रिंग रोड: नेपाल को लेकर चीन का दिल एक बार फिर बड़ा हुआ...

Bihar Police News: बिहार में 20,937 नए पुलिसकर्मियों की होगी नियुक्ति, 122 अनुदेशक पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और चयन प्रक्रिया...

बिहार पुलिस भर्ती: बिहार के नौजवानों के लिए एक शानदार मौका आया है! बिहार...

Buxar News: बक्सर में आंधी का तांडव, विशाल पेड़ गिरने से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेनों की आवाजाही थमी

बिहार न्यूज़: बक्सर में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि...

Siwan News: सीवान में पूर्व MLC के भांजे की हत्या, बहनोई गंभीर, ओवरब्रिज पर अंधाधुंध फायरिंग! जानिए क्या हुआ?

सिवान गोलीकांड: सिवान में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार...