spot_img

Greater Noida Expressway Accident: दो बसों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ जहां दो बसों की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यूपी के नोएडा (Noida) में नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Greater Noida Expressway) पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।

- Advertisement -

बताया जाता है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा दो बस के बीच ओवरटेक करने के दौरान हुआ है।घटना में उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बीस लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग! हेरोइन तस्करों ने ASI और दारोगा को मारी गोली, जानिए

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों में टक्कर हो गई। इनमें से एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। बताया कि, दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहा है। ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक मौके पर पुलिसकर्मी जल्द ही पहुंच गये और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास दो बसें आपस में टकरा गईं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam