spot_img

टूटी पटरी से गुजर गई श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें

spot_img
- Advertisement -

14 दिसंबर को भागलपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था, जब भागलपुर-किउल रेलखंड के सुल्तानगंज स्टेशन के पास मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस की कपलिंग खुल गई थी जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी।

- Advertisement -

इसके ठीक अगले दिन यानी 15 दिसंबर को गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के पनियहवां पुलिस पिकेट के सामने रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई थी जब यहां रेल ट्रैक टूटा पड़ा था और विभाग को खबर तक नहीं थी। इससे होकर सवारी गाड़ियां गुजरती रहीं। टूटे ट्रैक से कितनी ट्रेनें गुजरीं इसका अनुमान तक विभाग को नहीं है। यह मामला पंद्रह दिसंबर का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ठीक इसके तीन दिन बाद यानी रविवार को नालंदा में टूटी हुई रेलवे पटरी से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई। यहां भी गनीमत रही कि  कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे पटरी के टूटे होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी को ठीक किया गया। घटना राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।

रविवार को जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुए रेलवे लाइन पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन को दी। हालांकि तबतक कई ट्रेनें टूटी हुई पटरी से गुजर चुकी थीं। गेटमैन ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मकेनिकल टीम ने पटरी की मरम्मत की और ग्रामीणों की सजगता के कारण आज एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, उधर से गुजरते कुछ लोगों की नजर टूटी हुई पटरी पर पड़ी तो निकटवर्ती गेटमैन को इसकी सूचना दी गई। रविवार के कारण लोकल ट्रेनों और कई मालगाड़ियों का परिचालन भी बंद था, वरना इस टूट से बना गैप एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ा हादसा करा सकता था।

रेलवे अधिकारी सुधांशु कुमार निराला ने बताया कि गेटमैन के सूचना के बाद तकनीकी टीम ने स्थल पर पहुंचकर पटरियों को प्लेट से जोड़ दिया। इसे जोड़ने के बाद नियंत्रित गति से दूसरी ट्रेन को इस जुड़े ट्रैक से निकालकर देखा गया और सब ठीक होने के बाद मरम्मत करने वाली टीम लौटी। इस दौरान कोई भी ट्रेन लेट नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! 17 जून को धबोलिया-जमालपुर फीडर से 2 घंटे गुल रहेगी बत्ती, जानें आपके इलाके पर क्या होगा असर?

Darbhanga News: दरभंगा के जमालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। 17 जून 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौतीDarbhangaPowerCut,BenipurElectricity,JamalpurNews

Darbhanga Road News: दरभंगा की इस महत्वपूर्ण सड़क की हो रही है खुदाई, जानें क्यों? राज्य स्तरीय टीम कर रही जांच

Darbhanga Road News: दरभंगा जिले में बेनीपुर-मनीगाछी सड़क की गुणवत्ता की राज्य गुणवत्ता प्रबंधन की टीम ने जांच की। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क की खुदाई कर पड़ताल कीDarbhangaRoad,BenipurManigachhi,RoadQuality

Darbhanga News: जाले में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, जानें कैसे हजारों लोगों को मिला सीधा फायदा

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में मंगलवार को जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, पेंशन और आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लDarbhangaNews,JaleBlock,BiharYojana

Bihar Tourism: बड़ी खबर: बिहार में पर्यटन को लगेंगे पंख! सोनपुर मेला और अंबिका भवानी मंदिर होंगे वर्ल्ड क्लास

Bihar Tourism: बिहार पर्यटन विभाग ने सोनपुर मेला और अंबिका भवानी मंदिर सहित कई स्थलों के विकास की योजना बनाई है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाBiharTourism,SonepurMela,SwadeshDarshan