
बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र में कीर्तिटोल आहोक घाट और विष्णुपुर आहोक पंचायत के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से नवनिर्मित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल उद्घाटन से पहले ही देर रात टूट कर धराशाई हो गया।
जानकारी के अनुसार, गंडक नदी पर बना पुल बीच से ही टूट गया है। इस पुल का निर्माण करीब 9 साल पहले हुआ था। पिछ्ले कुछ समय से ही इसमें दरार देखने को मिल रही थी। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कोई सुधि नहीं ली गई। आख़िरकार परिणाम वही हुआ जिसका डर था। पुल टूटकर पानी में बह गया। जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
रात के समय हादसा होने से जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन निर्माण के तीन वर्षों के अंदर ही पुल के टूटकर गिर जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। दो दिन पहले ही पाया नंबर दो एवं तीन के बीच क्रैक और धसान देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी थी। जिसके बाद बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा पुल पर आवागमन पूर्णतः बंद करवाया।
यह पुल साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत और विष्णुपुर आहोक पंचायत के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर बना था। बीते दिन शनिवार की सुबह करीब 3 बजे इस पुल के दो पीलर(नंबर 2 व 3) धंस गया। जिस कारण पुल का मुख्य ढांचा नदी में समा गया। खैरियत ये रही कि ये पुल सुबह के समय गिरा नहीं तो अगर पुल दिन में गिरता तो जानमाल की काफी क्षति होती।
हालांकि कुछ समय पहले ही पुल के जर्जर हो चुका था। स्थानीय अधिकारियों ने पुल पर आवागमन बंद करने ओर मरम्मत करने की बात कही थी। लेकिन किसिस ने एसपर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के समय ही लापरवाही बरती गई थी।
पुल निर्माण स्थल पर लगाए गए बोर्ड के अनुसार 1343.32 लाख की लागत से बने इस पुल की अनुरक्षण भी 31.72 लाख से होना था। कार्य प्रारंभ की तिथि 23 फरवरी 2016 एवं समाप्ति तिथि 22 अगस्त 2017 है। पुल निर्माण के बाद विभिन्न कारणों से अब तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका, लोगों ने बगैर उद्घाटन के आवागमन शुरू कर दिया था। पुल से कुछ दूर स्थित खनवा नाला पर छोटा पुल बनने के बाद इसका उद्घाटन होना था। लेकिन इसी बीच बिहार के लूटतंत्र की भेंट यह पुल चढ़ गया।
रविवार की सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तो नदी में पुल को टूटकर गिरा देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में व्यापक लूट-खसोट का आरोप लगाया है और निर्माण एजेंसी एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।







