
मुजफ्फरपुर जिले के एक वार्ड में चुनाव नहीं हो सका। वजह बनी मौत, जहां नगर निकाय चुनाव में बरुराज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के प्रत्याशी की अचानक मौत के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
यहां से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार राज कुमार राम की देर रात मौत हो गई। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच उनकी मौत हो गई।वे अचानक से बेहोश होकर गिर गए थे। परिजनों ने उन्हे इलाज के शहर लेकर आये थे।
जहा डॉक्टरों ने उन्हे पटना रेफर कर दिया था। पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते मे उनकी मौत हो गई। उम्मीदवार राज कुमार राम की मौत से वार्ड मे 9 मे होने वाले मतदान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। अब इस वार्ड मे अलग से चुनाव के लिए तिथि की घोषणा की जायेगी।
निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता स्मृति कुमारी ने चुनाव स्थगित किये जाने की पुष्टि की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति वार्ड 9 से चुनाव लड़ रहे थे। घर से थोड़ी दूर पर वे अचानक से गिर गए। इलाज के लिए ले जाने के क्रम मे उनकी मौत हो गई।







