spot_img

अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में दंगा, जमकर हिंसा, फैंस ने की तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग, गाड़ियां तोड़ीं, आगजनी, पुलिस से भी भिड़े

spot_img
- Advertisement -

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (fifa world cup 2022) के फाइनल में फ्रांस को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। पेनल्टी शूटआउट तक गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की। फाइनल में मिली हार के बाद फ्रांस में फैन्स ने आपा खो दिया है और देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात बन गए हैं।

- Advertisement -

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेंटीना (Argentina) के हाथों मिली हार के बाद पेरिस में जमकर हिंसा हुई और फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी की। यहां हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

- Advertisement -

र्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू हो गए। हजारों फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे शुरू कर दिए। गाड़ियां तोड़ीं और आगजनी की। पेरिस के अलावा कई अन्य शहरों तक ये हिंसा फैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधान परिषद गेस्ट हाउस उद्घाटन में हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे 'निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद' के नारे

हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी। पेरिस में हजारों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लेओन, नीस में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। पेरिस के मशहूर चैम्प्स एलीसीस में भी फैंस आपस में भिड़ गए।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (Final) के लिए फ्रांस के अलग-अलग शहरों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर थे। यहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर वर्ल्ड कप का फाइनल देखा जा रहा था, इस बीच जैसे-जैस मैच का माहौल गर्माता गया फैन्स की धड़कनें भी तेज़ हुईं।

फ्रांस की जीत देखने के लिए लाखों फैंस फ्रांस के शहरों में सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन, अर्जेंटीना से 4-2 से मिली हार के बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। गुस्साए फैंस पुलिस से भी भिड़ गए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई जगहों पर फैंस को संभालने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...