spot_img

दरभंगा जिला Judge Vinod Kumar Tiwari की कोर्ट का बड़ा फैसला…. कमतौल में चंदर मंडल की निर्मम हत्या में ललन सिंह को उम्र कैद

spot_img
- Advertisement -

लहेरियासराय, देशज टाइम्स। व्यवहार न्यायालय दरभंगा के जिला जज विनोद कुमार तिवारी की कोर्ट ने सोमवार को कमतौल थाना क्षेत्र के बेलबारा गांव निवासी चंदर मंडल उर्फ राम चंद्र मंडल की निर्मम हत्या मामले में उसी गांव के ललन सिंह को आजीवन सश्रम कारावास और 25 हजार रुपया जुर्माना, जुर्माना नहीं जमा करने पर एक माह अतिरिक्त जेल में रहने का प्रावधान करते हुए सजा सुनाई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अदालत ने दोषी अभियुक्त को 25 हजार रुपये अर्थदंड जमा करने का आदेश भी दिया है।जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

- Advertisement -

एपीपी चमक लाल पंडित के अनुसार 70 बर्षीय चंदर मंडल को मारपीट कर जख्मी करने तथा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने को लेकर मृतक का पुत्र पप्पू मंडल ने 16 सितंबर 2012 को कमतौल थाना में थानाकांड सं. 191/12 दर्ज कराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महावीरी झांकी महोत्सव में लहराया 65 फीट ऊंचा आकर्षक झंडा... जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा नरौछ गांव, अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

 

इस मामले का सत्रवाद सं.427/13 का बिचारण किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से 9 और बचाव पक्ष से तीन गवाहों की गवाही कराई गई।

पहले क्या हुआ था पहले

इससे पहले,कमतौल थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा गांव के ललन सिंह को हत्या मामले में सिविल कोर्ट के जिला जज विनोद कुमार तिवारी की कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया था। एपीपी चमक लाल पंडित के अनुसार उसी गांव के चंदर मंडल उर्फ राम चंद्र मंडल को अभियुक्त ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था।

16 /9/12 को जख्मी मंडल को डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया था। जहां, इलाज के दौरान 16 सितंबर की रात्रि में मृत्यु हो गई। मृतक मंडल के पुत्र पप्पू मंडल के आवेदन पर कमतौल थाना में प्राथमिकी कांड सं.191/12 दर्ज की गई। सत्र वाद बंद 427/13 में 9 गवाहों की गवाही सरकार की ओर से कराई गई। और, बचाव पक्ष से तीन गवाही हुई। दोषी अभियुक्त के विरुद्ध 19 दिसंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई होनी तय थी जो आज हुई और उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर की 13 साल बाद गंगा पार की राजनीति को नया आयाम.. इंजीनियर शैलेंद्र और बुलो मंडल, पढ़िए -आक्रामक चेहरा, विस्तार...

बिहार कैबिनेट विस्तार: आखिरकार बिहार में सियासी गर्मी के बीच मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल...

Bihar Scholarship: SC-ST छात्रों को 941 करोड़, जानें कैसे पाएं फायदा

Bihar Scholarship: बिहार के SC और ST वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी...

Saharsa News: सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 24 से अधिक बच्चे बीमार, खाने में मिला सांप जैसा जीव!

मिड-डे मील: सहरसा जिले के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 24...