spot_img

अवैध संबंध का विरोध करने पर हैवानियत पर उतरा पति…रस्सी से बांधकर गर्म सलाखों से दागा

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर हैवानियत पर उतरे पति वृंदावन गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपनी पत्नी सदर प्रखंड के बसडिला गांव निवासी हरेंद्र शाह की बेटी गायत्री देवी को पहले रस्सी से बांधा फिर गर्म सलाखों से उसके बदन को दाग दिया। इस दौरान पत्नी चिल्लाते रही मगर हैवान पति उसकी एक ना सुना और शरीर को दागता रहा। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला गायत्री पर पिछले चार सालों से उसक पति जितेंद्र साह लगातार मारपीट कर रहा है। जितेंद्र का अपनी मौसेरी बहन से अवैध संबंध है। इसका जब भी गायत्री विरोध करता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

- Advertisement -

बीती रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने उसे गर्म रॉड से दाग दिया। वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी। एक-एक कर दोनों हाथों में दाग दिए। आखिरकार गायत्री भागकर पड़ोसी के घर मदद मांगने गई। लेकिन वहां भी मदद नहीं मिली।

- Advertisement -

 

महिला गन्ने के खेत में जाकर छिप गई। और किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मायके से लोग फौरन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

इधर मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। वहीं, थानेदार सुभाष सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...