spot_img

बदल गया BPSC के PT का पैटर्न, अब होगी Negative Marking

spot_img
- Advertisement -

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) व मुख्य परीक्षा (Mains) के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। बीपीएससी (BPSC) ने अब PT स्तर पर निगेटिव मार्किंग को लागू कर दिया है। इस पर भी मुहर लग गई है कि गलत जवाब के लिए अब कितने अंक काटे जाएंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यानि हर गलत उत्तर परीक्षार्थियों के मौकों को कम करेगा। बीपीएससी (BPSC) ने हर एक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 अंक काटने का निर्णय लिया है। यानि चार गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को सही उत्तरों के लिए मिले अंकों में एक अंक कम कर देगा। बीपीएससी (BPSC) ने इसकी अधिसूचना जारी भी कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पैटर्न को बदला गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते कहा गया है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के पैटर्न में बदलाव है। अब पीटी में निगेटिव मार्किंग होगी। यह भी तय हो गया है कि हर गलत उत्तर पर एक चौथाई (0.25 अंक) नंबर कटेगा. एक-एक नंबर के 150 प्रश्न आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: विरासत की राजनीति का दबदबा, अनुभवी चेहरों से ज़्यादा घरानों को तरजीह!

निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था को बीपीएससी (BPSC) बड़ा बदलाव मान रहा है। BPSC का कहना है कि यह बदलाव अभ्यर्थियों से मिले सुझावों के बाद किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा (PT) स्तर पर 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

हर प्रश्न के लिए एक अंक तय है। वहीं सामान्य हिन्दी विषय में तीस अंकों को प्राप्त करना भी अब अनिवार्य होगा। यह बदलाव संयुक्त लिखित मुख्य परीक्षा यानि Mains में हुआ है। सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 30 प्राप्तांक अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन बड़ी बात ये है कि मेरिट लिस्ट में इन अंकों को नहीं जोड़ा होगा। लेकिन न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले ही मेरिट अंक में आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सच्चाई रो रही, दानवीर कर्ण का महल सोया है! पढ़िए – साम्राज्य की भूख का लालची ‘ फरेब ‘ | Deshaj Times...

धूल उड़ती है भागलपुर के सीटीएस (CTS) मैदान से। लेकिन यह महज धूल नहीं...

Bhagalpur News: किसने लूटी चंपा की जवानी! पढ़िए Special Story — मैं हूं 16 महा जनपदों की अंग ‘ मालिनी ‘ — Champa...

चंपा नदी: कभी भारतीय संस्कृति की गहराइयों में बहने वाली, 16 महा जनपदों में...

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...