spot_img

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की हाईलेवल-आपात मीटिंग…कहा-खत्म नहीं हुआ है कोरोना, भारत जोड़ो को कर दो स्थगित

spot_img
- Advertisement -

भारत ने चीन में हुए कोरोना विस्फोट को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से देशहित में भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

चीन, जापान, अमेरिका (China, Japan, America) सहित दुनिया के पांच बड़े देशों में हुए कोरोना विस्फोट के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना को लेकर आपात बैठक बुलाई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भी बुलाया गया है। बैठक में कोरोना को लेकर राज्य सरकारों के लिए नई एडवायजरी जारी की जा सकती है।कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की हाईलेवल-आपात मीटिंग...कहा-खत्म नहीं हुआ है कोरोना, भारत जोड़ो को कर दो स्थगित

- Advertisement -
हालांकि, केंद्र सरकार कोविड की स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर है। भारत में कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दुनियाभर में फैल रहे संक्रमण और उसके परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई।

समीक्षा बैठक के बाद मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। मांडविया ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मांडविया ने आगे कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

- Advertisement -

देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने कोरोना को लेकर राज्य सरकारों को सचेत रहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कोरोना के नए केस मिलने पर जिनोम सिक्वेंसी कराएं और सेंपल भेजें।

 

इस जांच से पता चलेगा कि देश में कोविड वायरस का कोई नया रूप तो सामने नहीं आया। अगर नया रूप मिलता हैकोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की हाईलेवल-आपात मीटिंग...कहा-खत्म नहीं हुआ है कोरोना, भारत जोड़ो को कर दो स्थगित तो सरकार उसके हिसाब से तैयारी करेगी। उधर आज होने वाली बैठक में राज्य सरकारों के लिए नई एडवायजरी जारी करने के अलावा एक बार फिर विदेश से आने वाले लोगों के लिए सख्त नियम बनाए जा सकते हैं।

डॉ. मनसुख मांडविया ने इस संबंध में राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी भी लिखी है। पत्र में यात्रा के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगों को ही शामिल करने का आग्रह किया गया है। डॉ. मांडविया ने कहा है यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यात्रा में शामिल लोगों को बाद में आइसोलेशन किया जाए। अगर नियमों का पालन करना संभव न हो तो यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात…क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही सूबे की लचर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा...

Bihar Weather: अगले 5 दिन तक रहिए सावधान! आंधी-बारिश और वज्रपात का ALERT, जानें फसलों का हाल

Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और...

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...