
लहेरियासराय, देशज टाइम्स। विश्वविद्यालय थाना में हत्या के दर्ज मामले के सत्र वाद सं 376/19 में एडीजे प्रथम उदयवंत कुमार की कोर्ट ने सुंदरपुर बेला दरभंगा निवासी रमण कुमार पासवान की हत्या मामले में अंजीत पासवान, रंजीत पासवान, मंजीत पासवान, संजीत पासवान को दफा 302 में दोषी करार दिया।
मृतक रमण कुमार पासवान के पिता कारी पासवान ने अपने मृतक रमण कुमार पासवान के शव के निकट डीएमसीएच में बयान देकर कांड संख्या 212/18 दर्ज कराया था। इसमें छह व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया। इस मामले का सत्र विचारण के दरम्यान एक आरोपी राज कुमार पासवान का निधन हो गया।
वहीं, घटना के बाद से ही एक आरोपी मंजीत पासवान काराधीन है। मामले में सात गवाहों की गवाही करवाई। वहीं एक महिला आरोपी सुनीता देवी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। एपीपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सजा की बिंदु पर सुनवाई 22/12/22 को होगी।







