spot_img

Bihar Honey Trap: हुस्न के जाल में फंसाकर किया अगवा, 6 लाख की मांगी फिरौती, पढ़िए 6 घंटे बाद…मास्टरमाइंड हसीना और उसके सोशल मीडिया साथी!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Honey Trap: सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर बिहार में एक बड़े हनी ट्रैप गैंग का खुलासा हुआ है। नालंदा जिले में इस गिरोह ने एक युवक को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर अगवा कर लिया और फिर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लेकिन पुलिस की फुर्ती ने महज 6 घंटे में ही अपहरणकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर फंसाकर अपहरण

शेखपुरा के पांची गांव का रहने वाला विक्रम कुमार सोशल मीडिया पर पावापुरी की संध्या कुमारी से दोस्ती कर बैठा। संध्या ने अपनी मीठी बातों से विक्रम को प्यार के जाल में फंसा लिया। जब विक्रम पूरी तरह से उसके झांसे में आ गया, तो संध्या ने उसे पावापुरी मिलने बुलाया। जैसे ही विक्रम पावापुरी पहुंचा, संध्या के साथियों ने उसे घेर लिया और अगवा कर एक अज्ञात स्थान पर ले गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसके बाद विक्रम के परिजनों को उसके मोबाइल से ही फोन आया और 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। विक्रम के पिता सागर रविदास ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नालंदा पुलिस हरकत में आई।

- Advertisement -

मास्टरमाइंड हसीना और उसके साथी

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस पूरे अपहरण कांड की मुख्य मास्टरमाइंड पावापुरी के चोरसुआ गांव की संध्या कुमारी निकली। हिरासत में लेने पर संध्या ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड राजा गोप, जो मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव का रहने वाला है, और चोरसुआ गांव का सोनू उर्फ नट्टू इस गैंग के मुख्य सदस्य हैं। इन सभी ने मिलकर इस बड़े अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी।

- Advertisement -

6 घंटे में Bihar Honey Trap का खुलासा और रेस्क्यू

राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात अपहरण और फिरौती की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीआईयू की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अपहरणकर्ताओं ने जब फिरौती के लिए दोबारा फोन किया, तो पुलिस ने कॉल लोकेशन ट्रेस कर ली। लोकेशन के आधार पर टीम पावापुरी फ्लाईओवर के पास पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखकर अपहरणकर्ता विक्रम को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने विक्रम को महज 6 घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस अब फरार आरोपी राजा गोप और सोनू की तलाश में जुटी है। इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...

LPG Subsidy: 30 जून तक नहीं कराया यह जरूरी काम, तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी!

LPG Subsidy: अगर आप भी रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा...

Darbhanga News: भरवाड़ा में पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा में बहू का खूनी खेल, ससुर को ब्लेड से गोदा

पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक खबर सामने आई...