spot_img

सरकारी स्कूल में कराई जा रही थी इस्लामिक विधि से ‘मेरे अल्लाह’ प्रार्थना… फिर यह हुआ,

spot_img
- Advertisement -

बरेली के सरकारी स्कूल में इस्लामिक विधि से प्रार्थना कराने पर दो शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल में ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना’ प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने केस दर्ज कराया है। संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम शिक्षक हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है।

- Advertisement -

मामला थाना फरीदपुर के कमला नेहरू स्कूल का है। स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि अध्यापक नायक सिद्दीकी और शिक्षामित्र वजरूद्दीन जानबूझकर हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियत से सुबह छात्र-छात्राओ को इस्लामिक विधि से प्रार्थना करवा रहे हैं।

- Advertisement -

यही नहीं बच्चों को धमकाया जा रहा है कि यही प्रार्थना करनी है। आरोप है कि दोनों टीचर छात्रों को इस्लाम धर्म की ओर प्रेरित करने के मकसद से यह काम कर रहे हैं। बच्चों में इस प्रार्थना से धर्मान्तरण करवाने की तैयारी की जा रही है। प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। पढ़िएि पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में हाई-टेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, जून 2026 की परीक्षा थी निशाने पर, पढ़िए कैसे करता था हाई-टेक नकल गिरोह काम?

प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बीएसए ने आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक स्कूल में प्रार्थना का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उसके मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...