spot_img

बिहार में कुत्तों का ‘Encounter’, अब तक पटना के शार्प शूटर्स ने उतारे 12 आदमखोर कुत्तों को मौत के घाट

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में आदमखोर हुए कुत्तों का मारा जा रहा है। ऐसे ही 12 कुत्तों को गोली मारी गई। पटना से आए शार्प शूटर्स ने कुत्तों का एनकाउंटर किया। इन कुत्तों के हमले में अब तक 10 महिलाओं की जान जा चुकी है। इसी दिसंबर महीने में कुत्तों के हमले में चार महिलाओं की जान जा चुकी थी। निरंतर बढ़ते हमलों के पश्चात् प्रशासन ने कुत्तों को मारने का आदेश जारी किया एवं शार्प शूटर्स की सहायता से इनका खात्मा करा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेतिया में पिछले दिनों आदमखोर बाघ को मार गिराया क्योंकि वो इलाके के लोगों के लिए खतरा बन गया था। लेकिन बिहार के बेगूसराय में इस बार कुत्तों का इनकाउंटर किया गया है। एक, दो नहीं 12 कुत्तों का एक साथ इनकाउंटर।

- Advertisement -

 

दरअसल, ये सभी कुत्ते आदमखोर हो गए थे। इन कुत्तों ने सीधे इंसानों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था। उसमें भी इनकी शिकार महिलाएं हुई हैं। इन कुत्तों ने उन महिलाओं को घायल नहीं किया, बल्कि मार डाला। अब जिला प्रशासन ने कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए शार्प शूटर्स बुलाए और इन्हें खत्म कराया।

 

बेगूसराय के बछवारा में कुत्तों का आतंक पूरे साल बरकरार रहा। सिर्फ दिसंबर माह में ही कुत्तों ने चार महिलाओं को नोच कर मार दिया। जबकि कुत्तों के हमले में अब तक 10 महिलाओं की जान जा चुकी है। ऐसे ही 12 कुत्तों को गोली मार दी गई। पटना से आए शार्प शूटर्स ने कुत्तों को खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

 

दरअसल बछवारा प्रखंड के लगभग आधा दर्जन पंचायतों में बीते 10 महीने से कुत्तों का आतंक चरम पर था तथा अब तक लगभग 10 महिलाओं को कुत्तों ने चौर इलाके में नोच-नोच कर मार डाला। इस क्षेत्र के रहने वाले लोग जब काम के लिए निकलते तो कुत्ते उन पर हमला करते।

 

इन कुत्तों ने दर्जनभर व्यक्तियों को काट कर जख्मी भी किया। कहा जा रहा कि दिसंबर महीने में ही आदमखोर कुत्तों के हमले में 4 महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी थी। तत्पश्चात, जिला प्रशासन पूरे मामले पर संज्ञान लिया तथा पटना से वन एवं पर्यावरण विभाग के शूटर भेजने की अपील की। फिर शुक्रवार को शूटर शक्ति कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बेगूसराय पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

शार्प शूटर्स ने ऑपरेशन के पहले ही दिन 12 आदमखोर कुत्तों को खत्म कर दिया। लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। बछवारा प्रखंड के कदराबाद, अरवा और बछवाड़ा गांव के बहियार में एक दर्जन आदमखोर कुत्तों को गोली मारी गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी शूटर टीम की मदद की। कुत्तों के खात्मे पर इनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

 

वही शूटर्स ने बछवाड़ा प्रखंड के कदराबाद, अरवा एवं बछवाड़ा गांव के बहियार में एक दर्जन आदमखोर कुत्तों को गोली मारी। शूटर्स का निशारा इतना सटीक था कि 100 मीटर की दूसरी से भी निशाना लगाकर कुत्तों को मार दिया गाय। इस के चलते गांव के लोगों ने भी टीम की सहायता की।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की ऐसी सजा....किशोरी से दरिंदगी के आरोपी की संदिग्ध मौत, पढ़िए ...देह व्यापार से जुड़ा तार?

 

इधर टीम को देखकर गांव की ओर भागने का प्रयास करने वाले कुत्तों को गांव के लोगों ने वापस खुले मैदान में खदेड़ा। तत्पश्चात, टीम ने निशाना साध कर गोली चलाई तथा कुत्ते मारे गए, यह पूरा ऑपरेशन तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। SDO राकेश कुमार ने बताया कि शुटर की टीम कुत्तों को मार रही है।

अब तक एक दर्जन कुत्तों को मारा गया है। ऑपरेशन अभी 2-3 दिनों तक चलेगा। आदमखोर कुत्ते को मार कर व्यक्तियों को राहत दी जाएगी। कुत्तों के खात्मे पर इनके आतंक से परेशान गांव के लोगों ने चैन की सांस ली। गांव के लोगों ने कहा कि हर रोज इनके हमले का डर लगा रहता था। 10 महिलाओं की जान इन कुत्तों के हमले में गई है। दर्जनभर लोगों को बुरी तरह से नोचा दिया था। अब जिला प्रशासन के आदेश से इन कुत्तों को मारा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...