spot_img

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल…सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख कैश लूटे, पुजारी के घर जमकर फायरिंग, कार-हथियार छोड़कर भागे अपराधी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है। ताजा मामला खगड़िया और सीतामढ़ी से है, जहां खगड़िया से बड़ी खबर है कि यहां मोरकाही थाना क्षेत्र के अलौली मार्ग पर बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।  यहां सीएसपी संचालक से अपराधियों ने डेढ़ लाख कैश लूट लिए हैं। वहीं, सीतामढ़ी में पुजारी के घर पर अपराधियों ने जमकर फायरिंग की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में भयंकर ओलावृष्टि और बारिश, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 7 मई तक नहीं मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, खगड़िया में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.50 लाख कैश लूट लिए। उस दौरान सीएसपी संचालक बछौता एसबीआई शाखा से रूपये निकलकर बाइक से वापस अलौली जा रहे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी बीच अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची मोरकाही पुलिस जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी... पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

इधर, सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के चोटाही हनुमान मंदिर के पुजारी के घर पर अपराधियों ने मंगलवार की रात फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। हालांकि, फायरिंग में पुजारी बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख अपराधी अपनी कार और हथियार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित के पुत्र राम जन्म राय ने बताया कि संयोग है कि फायरिंग की आवाज  सुनकर आसपास के लोग जग गये गए और मेरे घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर वीरेंद्र यादव मधुरेंद्र यादव व मुरारी यादव वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को खबर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच की कार्रवाई शुरू की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर बड़ा Train Block: कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए अहम जानकारी

Train Block: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुलतानगंज रेलवे स्टेशन...

Buxar News: बक्सर एक्सीडेंट, ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, बड़ा हादसा टला

बक्सर एक्सीडेंट न्यूज़: बक्सर में एक बार फिर लापरवाही ने बड़ा नुकसान किया है।...

Darbhanga News बेनीपुर में खुला उत्पाद न्यायालय, मिथिलांचल के लाखों को मिलेगी बड़ी राहत; खत्म होगी दरभंगा की दौड़

Darbhanga News: बेनीपुर उत्पाद न्यायालय: दरभंगा न्यायिक मंडल के अंतर्गत बेनीपुर में एक बड़ी...