back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

सदी के सबसे बड़े फुटबॉलरों में शुमार महानतम फुटबॉलर, ब्राजील को तीन बार विश्व विजेता बनाने वाले द किंग पेले ने गोल को कहा सदा के अलविदा… निधन से विश्व मर्माहत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। सदी के सबसे बड़े फुटबॉलरों में शुमार पेले का 2021 से मलाशय के कैंसर का इलाज चल रहा था। वह कई बीमारियों के कारण पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

- Advertisement -

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर पेले अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 95 मैचों में रिकॉर्ड 77 गोल दागे हैं। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल 3 बार फीफा वर्ल्ड कप जीता जो अभी भी किसी फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

- Advertisement -

एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले के नाम से लोकप्रिय हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था। पेले की कोलन कैंसर की कीमोथेरेपी चल रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death: पटना नीट छात्रा मौत का खुलेगा राज...CBI एक्शन मोड में... पढ़िए बारीक कड़ी की कैसे जुड़ रहे तार!

 

ब्राजील के इस दिग्गज फुटबॉलर को 29 नवंबर को सांस लेने में हो रही दिक्कतों के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी को रेस्पांड करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें पैलिएटिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, दुनिया के महानतम फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 82 वर्षीय पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ सप्ताह से वे साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती थे। परिवार ने अस्पताल में ही उनके साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया था।

उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर पेले के निधन की जानकारी साझा करते हुए उन्हें याद किया- हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।सदी के सबसे बड़े फुटबॉलरों में शुमार महानतम फुटबॉलर, ब्राजील को तीन बार विश्व विजेता बनाने वाले द किंग पेले ने गोल को कहा सदा के अलविदा... निधन से विश्व मर्माहत
पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व विजेता बनाया। 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व विजेता बनाने वाले पेले ने 4 वर्ल्ड कप खेले और 1971 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

Darbhanga Water Crisis को लेकर जिले के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें