spot_img

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई बने आयुक्त, कई DM

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बड़े पैमाने पर आपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें अधिकांश वैसे अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में प्रोन्नति मिली है।

- Advertisement -

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक लखीसराय के जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनको सरकार ने प्रोन्नत्ति दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया है। फिलहाल वह शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। उनके पास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। पढ़िए पूरी खबर

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने लखीसराय के डीएम का तबादला कर वहां दूसरे की पोस्टिंग की है। दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है या अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।गोपाल मीणा को ततिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

विनोद सिंह गुंजियाल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव मो. सोहेल को इसी विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। बैद्यनाथ यादव को शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: सोनपुर विकास में संवरेगा पर्यटन, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर संवरेगा हरिहरनाथ धाम

वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव रहे 2000 बैच के आईएएस अधिकारी जीतेंद्र श्रीवास्तव को अब सरकार ने सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया है।

1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस जो प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात हैं, उनके पास पहले से ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। अब सरकार ने संजीव हंस को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar News: नीतीश कुमार हाउस शिफ्ट पूर्व CM ने छोड़ा CM आवास, 7 सर्कुलर रोड बना नया ठिकाना, जानिए क्यों?

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को सचिव पर्यटन विभाग के साथ-साथ प्रबंध निदेशक कंप्लीट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के पद पर प्रोन्नति देते हुए पोस्टिंग दी गई है।

 

2007 बैच के आईएएस अधिकारी जय सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। जय सिंह पहले भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। सरकार ने उन्हें प्रोन्नति देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बना दिया है।

उद्यान निदेशक नंद किशोर को विशेष सचिव सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि बीपीएससी के सचिव अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का डीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: क्या बिहार से शराबबंदी खत्म होगी? आया CM सम्राट चौधरी का पहला बयान, शराबबंदी, विकास और कानून व्यवस्था पर क्या बोली बिहार की नई सरकार?

 

सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमें कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैष फिलहाल वह विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना किनी को सरकार ने राजस्व परिषद से हटाते हुए उन्हें मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर तैनात किया है।

भूअभिलेख निदेशक जय सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को पूर्णिया का आयुक्त बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में ही सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPS Officers Assets: बिहार के इन IPS अधिकारियों की संपत्ति का हुआ खुलासा, कोई करोड़पति तो किसी के पास बाइक!

IPS Officers Assets: बिहार के पुलिस महकमे में हलचल मची है, क्योंकि कई काबिल...

Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

Vande Bharat Express: उत्तर बिहार से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और...

Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस...

Jamui Robbery: बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों का दुस्साहस जारी है! जमुई के झाझा में...