
दिल्ली के कंझावला इलाके में लड़की को कार से घसीटने के मामले में बवाल नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। दिल्ली के कंझावला (Kanjhawala Case) में 20 साल की युवती को कार से घसीटे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की के कपड़े कार के पहिए में उलझ गए थे जिससे वह कुछ किलोमीटर तक घसीटती रही।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया (Social Media Reactions on Kanjhawala Case) पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं, बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दावा किया गया कि पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी बीजेपी (BJP) का नेता है। आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने भी ट्वीट कर यह दावा किया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने भीड़ के साथ LG आवास का घेराव किया और नारेबाजी की। AAP के साथ पीड़िता के परिवार के सदस्य भी थे। वहीं सुल्तानपुरी थाने के बाहर भी भीड़ का जमावड़ा दिखाई दिया। LG ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
AAP का कहना है कि कंझावला-सुल्तानपुरी कांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सदस्य मनोज मित्तल है और उसकी तस्वीर वाला एक होर्डिंग उस थाने के बाहर लगा है, जहां वह और उसके दोस्त बंद हैं।
कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 4 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर
दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में युवती को कई किलोमीटर तक कार से घसीट कर मार देने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। ‘आप’ ने कहा कि इस घटना में शामिल एक आरोपी बीजेपी का सदस्य है।
सुल्तानपुरी में चौंकाने वाली घटना पर ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक मनोज मित्तल BJP का सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,”BJP का नेता अपने गुंडे साथियों के साथ एक लड़की को जानवरों की तरह सड़क पर अपनी कार से कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले जाता है, उसकी नृशंस हत्या कर देता है। देश की राजधानी में ये हैवानियत होती है लेकिन क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय दिल्ली के LG, BJP के आज्ञाकारी नौकर बने है।






