
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में पश्चिमी चंपारण में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान बगहा से दरुआबाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने सरकारी योजनाओं का हाल जाना।
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सत्र के बाद मैं देश की यात्रा पर निकलूंगा। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अपने राज्य का विकास देख रहे हैं। यहां के सारे काम पूरे करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। बजट सत्र पूरा होने के बाद हम देश की यात्रा पर निकलेंगे। वहीं इससे पहले दरुआबाड़ी गांव की लड़कियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तुरंत इसे देखिए। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों की पढ़ाई है। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वे बजट सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे। इसका अर्थ साफ है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वे विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए वे पूरे देश की यात्रा करेंगे। इसके तहत वे दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपनी समधान यात्रा शुरू करने से से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह जल्द ही देश की यात्रा पर जाने वाले हैं, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि पहले वे समाधान यात्रा पूरी करेंगे और उसके बाद बजट सत्र भी है। इसके बाद देशव्यापी यात्रा की तैयारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री की यह घोषणा कई मायनों में खास माना जा रहा है. दरअसल, नीतीश कुमार पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह इस साल दिल्ली में सरकार बदलने के लिए अपनी कोशिश तेज कर देंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के साथ ही नीतीश कुमार ने यह घोषणा की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए वह सभी राज्यों का दौरा करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री आज सुबह बगहा प्रखंड-2 के अंतर्गत सोहरिया पंचायत के दरूआबारी ग्राम पहुंचे। वहां जाकर भ्रमण किया और योजनाओं को देखा। देखकर मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हुए। खुशी से इतने गदगद हो गये
कि कहने लगे कि बहुत अच्छा काम हुआ है। अपनी खुशी को उन्होंने मीडिया के सामने सार्वजनिक भी किया और कहा कि जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा काम हुआ है।
दरअसल, जिस जगह का नीतीश कुमार गुणगान कर रहे थे वहां पर पिछले कई हफ्तों से काम जारी था। सरकार की तरफ से स्थानीय प्रशासन को पहले ही बता दिया गया था। लिहाजा प्रशासन ने सरकार को खुश करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि एक समस्या था रास्ता बनाना था, वह रुका हुआ था। हमने तुरंत कहा है कि देखिए। नीतीश कुमार से पूछा गया कि जमीनी हकीकत क्या है? मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया- सब ठीक है। सब हम कर रहे हैं। गरीबो के लिए जो करना है वह कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री से पूछा गया कि आप जो यात्रा करते हैं वह प्रस्तावित रहता है। सारे अधिकारी पहले से ही सबकुछ ठीक कर देते हैं। उसके बाद आप आते हैं देखने, इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि ऐसा नहीं है,सब जगह कर रहे हैं। एक जगह का मतलब नहीं है. हर जगह का देखना है। आज तो फिर हम बात करेंगे ना अधिकारियों के साथ। सारे अधिकारियों से बात करके एक एक चीज को देखने को कहेंगे। एक-डेढ़ महीना के बाद हम रिपोर्ट करेंगे और पूछेंगे कि क्या हुआ। हमारे साथ जो भी अधिकारी लोग हैं वह एक एक पॉइंट को नोट कर रहे हैं, ताकि कोई चीज छूटे नहीं।





