spot_img

नदी किनारे 5 मोरों की हत्या कर पंख नोंच लिए, राष्ट्रीय पक्षी की एक के बाद एक 5 हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement -
गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां निर्दयी लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर उसके पंख नोंच लिए हैं। मामला जिले के इमलिया गांव के पास का है जहां एक नदी किनारे मोर को मारकर उसका पंख नोचकर दरिंदे लेते चले गए हैं। यहां से पांच मरे मोर बरामद किए गए हैं। पांचों के पंख गायब हैं।

जानकारी के अनुसार, मरे मोरों को देखते ही ग्रामीणों मे सनसनी फैल गई और तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग (Forest Department) और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद वन विभाग से रेंजर राजकुमार प्रसाद डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय
जानकारी के अनुसार, भोरे प्रखंड से होकर गुजरने वाली स्याही नदी के किनारे जंगलों में बड़ी संख्या में मोर रहते हैं। प्रखंड की डूमर नरेंद्र और बगहवां मिश्र पंचायत क्षेत्र में इन्हें देखा जा सकता है। इधर, शुक्रवार को इमिलिया गांव के पास ही स्थित स्याही नदी किनारे में एक युवक को एक मोर का शव दिखा। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सभी शवों को जंगल से बाहर लाया गया। शवों को देखने से यह स्पष्ट है कि सभी मोरों की हत्या मोर पंख के लिए की गई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि काफी गंभीर मामला है। वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने मोर का शिकार करनेवाले तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वन विभाग से रेंजर राजकुमार प्रसाद और डॉक्टर की टीम ने मरे हुए सभी मोर को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...