
इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां एक सुपर फास्ट ट्रेन के चक्कों से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में के बीच अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार,समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के दुबहा रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन (12566) के यात्रियों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चक्कों में से अचानक धुआं निकलने लगा। इस कारण ट्रेन को दुबहा स्टेशन पर रोकना पड़ गया। पढ़िए पूरी खबर
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन (12566) जो नई दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। इसी दौरान उसके चक्कों से धुंआ निकलने लगा। जिसकी सूचना यात्रियों ने ट्रेन पर तैनात पुलिस जवानों को दी। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के दुबहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोकवाया। जांच करने पर पता चला कि ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं चक्कों से धुआं निकलने लगा था। उक्त घटना जनरल कोच में ब्रेक बाइडिंग होने के कारण हुई, जिसे ठीक कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन दरभंगा के लिए रवाना कर दी गई। घटना से किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
फिर इसकी जानकारी दुबहा रेलवे स्टेशन के टेक्निकल टीम को दी गई। टेक्निकल टीम ने तुरंत ट्रेन की गड़बड़ी दूर किया। जिसके बाद पुन: ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। तब जाकर कहीं यात्रियों ने राहत की सांस ली। गनीमत ये हैं कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।








You must be logged in to post a comment.