spot_img

Bihar New CM: बिहार में कायम रहेगा नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान!

spot_img
- Advertisement -

Bihar New CM: बिहार में दशकों बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया है। सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, लेकिन एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार का सुशासन मॉडल अब भी बिहार में चलेगा? दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का सुशासन और सबको साथ लेकर चलने का एक विशेष मॉडल रहा है। अब भाजपा के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में कौन सा विकास मॉडल चलेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। जनता दल (यूनाइटेड) हमेशा यह दावा करती थी कि नीतीश कुमार चाहे मुख्यमंत्री रहें या न रहें, बिहार में उन्हीं का मॉडल प्रभावी रहेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

नीतीश मॉडल पर डिप्टी सीएम का बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। यह उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। जो उनके (नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके कार्यक्रम हैं, उनकी कार्यशैली है, उसी पर चलने का काम हम करेंगे।” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि अब तक नीतीश मॉडल में भाजपा भी शामिल थी। वर्तमान स्थिति की तुलना करना उचित नहीं है, क्योंकि बिहार के इस विकास मॉडल में नीतीश कुमार के साथ-साथ भाजपा और अन्य तीन दल भी भागीदार हैं।

- Advertisement -

Bihar New CM: बिहार में कायम रहेगा नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान!

- Advertisement -

नए Bihar New CM के सामने नीतीश मॉडल की चुनौती

विजय चौधरी ने नीतीश कुमार की सोच और उनके काम करने के तरीके को अद्भुत बताते हुए कहा, “हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता। इसी बात को नए Bihar New CM सम्राट चौधरी ने भी दोहराया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उन्हीं को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए न तो कोई भ्रम है और न ही समझदारी का अभाव है। इसका मतलब साफ है कि बिहार में सत्ता भले बदल गई हो, लेकिन विकास का एजेंडा वही पुराना यानी नीतीश मॉडल ही रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नया भूचाल, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे पाला? पढ़िए पटना से दिल्ली तक इशारों-इशारों में...गुप्त बैठकें!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले,सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सहित एनडीए के घटक दलों के कई शीर्ष नेता इस दौरान मौजूद रहे. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं बिहार में पहली बार भाजपा सरकार बनी है जिसके मुखिया अब सम्राट चौधरी हैं.बिहार में बनी पहली भाजपा सरकार में जदयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. दोनों को बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके पहले उन्होंने सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले सम्राट चौधरी ने बुधवार को राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...