spot_img

पटना कॉलेज में स्थापना दिवस के दौरान छात्रों में बवाल, मारपीट, जमकर पत्थरबाजी

spot_img
- Advertisement -

पटना के पटना कॉलेज में बवाल हुआ है। बवाल छात्रों के दो गुटों में हुआ है। दोनों गुट जमकर एक दूसरे से भिड़ गए। वह भी तब स्थापना दिवस समारोह का आयोजन था। इस दौरान बमबाजी की भी अपुष्ट खबर है। इस दौरान हालांकि कुछ छात्र जरूर जख्मी हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज में बवाल उस दौरान हुआ जब स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान छात्र एकदूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे थे। मारपीट की इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं। इसी दौरान बमबाजी होने की भी सूचना है, लेकिन पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।

- Advertisement -

कॉलेज कैंपस में आपसी वर्चस्व में छात्र भिड़े हैं। इसमें मिंटो और जैक्शन छात्रवास के छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई है। कॉलेज कैंपस रणक्षेत्र में बदल रहा। दोनों गुट ने जमकर पत्थर भी बरसाए। मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने हालात को काबू में किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhojpur News: भोजपुर को मिली बड़ी राहत! बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध की सुरक्षा पर खर्च होंगे 52 करोड़, योजना मंजूर, बोल्डर पिचिंग से रुकेगा गंगा कटाव

मौके पर पहुंचे डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है हालांकि उन्होंने बमबाजी की घटना से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात पर काबू कर लिया है। कॉलेज में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Buxar News: बक्सर एक्सीडेंट, ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, बड़ा हादसा टला

बक्सर एक्सीडेंट न्यूज़: बक्सर में एक बार फिर लापरवाही ने बड़ा नुकसान किया है।...

Darbhanga News बेनीपुर में खुला उत्पाद न्यायालय, मिथिलांचल के लाखों को मिलेगी बड़ी राहत; खत्म होगी दरभंगा की दौड़

Darbhanga News: बेनीपुर उत्पाद न्यायालय: दरभंगा न्यायिक मंडल के अंतर्गत बेनीपुर में एक बड़ी...

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी की टीम में 27 नए चेहरे, PM मोदी का रोड शो

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री...

Nishant Kumar To Take Oath As Minister: बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

Nishant Kumar To Take Oath As Minister: बिहार की राजनीति में लंबे समय से...