spot_img

कार और बाइक की टक्कर में बड़ा फसाद, जमकर झड़प, युवकों ने किया फायरिंग, मची भगदड़

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बड़ा फसाद हो गया है। जमकर झड़प हुई है। युवकों ने फायरिंग किया है। इससे भगदड़ मच गई। बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी की दुकान के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार हिंद मेडिकल हॉल के मालिक की बेटी और दामाद उनके घर आए हुए थे, रविवार की रात वे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे अपनी कार लेकर दुकान के सामने आए तो दूसरे तरफ से आ रही बाइक कार से टकरा गई। इसके कार सवार ने बाद बाइक सवार युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी और फिर दोनों बाइक सवार को छोड़ दिया।

- Advertisement -

कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और हिंद मेडिकल के सामने एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। गोली की आवाज सुनते ही कुछ देर के लिए वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग अपनी दुकानों को बंद कर वहां से भागने लगे। इस बीच घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

पुलिस के मुताबिक़ एक कार और बाइक के बीच हल्की टक्कर को लेकर विवाद होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना बलुआ टाल स्थित हिंद मेडिकल के पास घटी है।

हिंद मेडिकल हॉल के मालिक की बेटी और दामाद उनके घर आए हुए थे, रविवार की रात वे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे अपनी कार दुकान के सामने आए तो दूसरे तरफ से आ रही बाइक कार से टकरा गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने बाइक सवार युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी,और फिर दोनों बाइक सवार को छोड़ दिया। वहीं कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और हिंद मेडिकल के सामने एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।गोली की आवाज से आसपास के लोगो भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

घटना के बाबत नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। घटना के संबंध में अब तक किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है।हालांकि पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

नगर थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। घटना के संबंध में किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। हालांकि, बदमाशों की पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचे, गोली का एक खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। बदमाशों की पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan