spot_img

आखिर दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर जानलेवा हमले के पीछे क्या थी मंशा…!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा मुहल्ले में बुधवार की देर रात नगर के डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर जानलेवा की बात सामने आ रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि यह हमला नशेड़ियों की ओर से की गई है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि घटना में किसी तरह डिप्टी मेयर अपनी जान बचाई और भागते हुए अपने आवास तक पहुंची जहां जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तब तक सभी नशेड़ी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना लहरियासराय थाने को दी गई।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंचे थाने की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनुमान लगाया जाता है कि डिप्टी मेयर के घर से पश्चिम खाली पड़ी जमीन से सभी नशेड़ी मौका पाकर फरार हो गए। घटना को लेकर डिप्टी मेयर ने कहा कि वह रात्रि के करीब 11:00 बजे अपने घर का कचरा सामने स्थित डस्टबिन में फेंकने गई थी। कचरा फेंकने के बाद अचानक कुछ नशेड़ी युवक पीछे से गर्दन पर लगा शॉल खींच लिया और दोनों हाथ पकड़ कर पीछे की ओर खींच लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime: दरभंगा में युवक को तीन किशोरों ने चाकुओं से गोदा, गर्दन में फंसा चाकू का टुकड़ा

गले पर खिंचाव होने के कारण आवाज बंद हो गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। किसी तरह वह भागते हुए वह घर पहुंची। घर के गेट के पास आते हीं वह गिर गई। उसके बाद उनके साथ क्या हुआ कुछ भी पता नहीं। मामले की गंभीरता को लेकर उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। साथ हीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशेड़ियों खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यह मामला डिप्टी मेयर का नहीं है। यह किसी भी महिलाओं के साथ घटना हो सकती है। हालांकि डिप्टी मेयर ने कहा कि हो सकता है कि डराने के लिए घटना का अंजाम दिया गया हो, यदि जान से मारना होता तो हथियार लेकर आता। इस पर पुलिस को संज्ञान लेने की जरूरत है। इधर, मुख्यालय डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही नशेड़ी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

वहीं, दूसरी और चर्चा यह भी है कि डिप्टी मेयर का यह अंदाज सिर्फ बॉडीगार्ड लेने के लिए है। चर्चा है कि अगर ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन के समक्ष डिप्टी मेयर दबाव बनाएगी तो जिला प्रशासन तुरंत बॉडीगार्ड मुहैया करा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News: राजकीय सम्मान और हर आंखें नम… सुल्तानगंज के शहीद अफ़सर की अंतिम विदाई… देखिए तस्वीरों से LIVE

राजकीय सम्मान: मधुबनी में एक कर्मठ अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी गई।...

Bihar Mafia Godfather: सत्ता-अपराध गठजोड़ में बैठे कणगोजर? पढ़िए ‘बट्टी’ में ‘कसाई के खूंटे SYSTEM

सुल्तानगंज गैंगवार: Bihar Mafia: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! नई सरकार ने...

तेज प्रताप यादव की छवि बिगाड़ने की बड़ी डिजिटल साजिश, लीगल एक्शन की तैयारी!

तेज प्रताप यादव: सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ झूठी खबरें और एडिटेड वीडियो...