spot_img

दरभंगा हाजमा चौराहा पर शादी समारोह में आए वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत… लोगों ने खदेड़कर ट्रक को घेरा फिर पहुंची पुलिस…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के हजमा चौराहा के निकट तेजी और लापरवाही से आ रही एक ट्रक ने वृद्ध को धक्का मार दिया इस कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया। निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। धक्का लगने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोंगों ने ट्रक को घेरकर रोका। ऐन वक्त पर पुलिस भी पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में लें लिया। उक्त ट्रक लहेरियासराय थाने में खड़ा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: दरभंगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू, Darbhanga को मिली 10 करोड़ की सौगात, तकनीकी शिक्षा में आएगा बड़ा MSME बदलाव

बताया जा रहा है कि उक्त वृध्द मब्बी ओपी के शिवधारा स्थित गेहुमी गांव निवासी शत्रुध्न प्रसाद (70 वर्ष) है जिनकी मौत ट्रक के धक्के से हुई है। मृतक के पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि उसके पिता एक शादी समारोह में लहेरियासराय गये हुये थे। सुबह साढ़े छह बजे लौट रहें थे तो तेजी से आ रही ट्रक (BR06HC 6992)ने उसके पिता शत्रुध्न को ठोकर मार दिया।

- Advertisement -

यही नहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोंगों की मदद से ट्रक को पकड़ा जा सका। पुलिस भी ट्रक को कब्जे में लेकर उसे थाना पर लगा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भव्य अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की मेजबानी करेगा LNMU... International Seminar में बिहार-जम्मू कश्मीर के राज्यपाल होंगे शामिल, जानिए क्या है Seminar का विषय, कौन वक्त, कौन होंगे अतिथि?

 

पंकज ने कहा कि उसने पिता को पारस अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसने कहा कि इस बाबत बेता थाने की पुलिस को फर्द ब्यान दिया गया है। बेता ओपी अध्यक्ष ने बताया कि फर्दब्यान के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News: राजकीय सम्मान और हर आंखें नम… सुल्तानगंज के शहीद अफ़सर की अंतिम विदाई… देखिए तस्वीरों से LIVE

राजकीय सम्मान: मधुबनी में एक कर्मठ अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी गई।...

Bihar Mafia Godfather: सत्ता-अपराध गठजोड़ में बैठे कणगोजर? पढ़िए ‘बट्टी’ में ‘कसाई के खूंटे SYSTEM

सुल्तानगंज गैंगवार: Bihar Mafia: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! नई सरकार ने...

तेज प्रताप यादव की छवि बिगाड़ने की बड़ी डिजिटल साजिश, लीगल एक्शन की तैयारी!

तेज प्रताप यादव: सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ झूठी खबरें और एडिटेड वीडियो...