
पटना से एक बड़ी हादसे की खबर आ रही है जहां पिकअप और स्कूली बस में भीषण टक्कर हुई है। इसमें पिकअप वैन के खलासी और चालक की मौत हो गई है। हादसा बेली रोड फ्लाईओवर पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पटना जू से सगुना मोड़ जाने वाली लेन में पिकअप वैन और स्कूल बस के बीच टक्कर में पिकअप वैन के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद फ्लाइओवर पर लोगों की भीड़ लग गई।
नकारी के अनुसार, पिकअप वैन उल्टी दिशा से डिवाइडर क्रॉस कर सीधे स्कूली बस से टकरा गई। शुक्र है कि, इस दौरान स्कूली बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस कारण बस को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।







