spot_img

Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा …Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का सवाल… बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए… !

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Reel: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खगड़िया जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वर्दी में फिल्मी गानों पर रील बनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब उन पर गाज गिरने वाली है। खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का सवाल… बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए…मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए!

- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय द्वारा हाल ही में जारी सख्त निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए, खगड़िया जिले की परबत्ता थाना में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए Bihar Police Reel बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होने वाली है। निशा कुमारी की वर्दी में ‘टशन’ दिखाती रीलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिसमें वह परबत्ता थाने से जुड़े परिवेश में नजर आ रही हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो महिला दरोगा ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन वायरल होने के कारण अब बचना मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

प्राथमिक जांच शुरू, जल्द कार्रवाई संभव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खगड़िया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जल्द ही निशा कुमारी को नोटिस जारी किया जा सकता है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि वर्दी में इस तरह की गतिविधियां पुलिस की छवि को ठेस पहुंचाती हैं और अनुशासन भंग करती हैं।
रील सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई, इसकी भनक गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी को लग गई। निशा कुमारी ने आनन-फानन में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी वीडियो डिलीट कर दिए। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वीडियो के स्क्रीनशॉट्स व क्लिप्स अधिकारियों तक पहुँच चुके थे। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने इस मामले को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला मानते हुए दरोगा से जवाब-तलब किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता

Bihar Police Reel: क्या कहता है पुलिस मुख्यालय का निर्देश?

पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिनों पहले ही सभी पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिया था कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी वर्दी में रील, वीडियो या सेल्फी बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड नहीं करेगा। इस नियम के उल्लंघन पर सख्त पुलिस अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। पूरे बिहार में ऐसे उल्लंघन के लिए 40 से 50 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

पूरे बिहार में पुलिसकर्मियों पर नकेल

बिहार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर हाल ही में पूरे राज्य में ऐसे पुलिसकर्मियों पर नकेल कसी जा रही है। पटना में सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आए हैं। अन्य जिलों में भी कई थानेदार और महिला कर्मी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक महिला एसएचओ को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। पुलिस अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी और सम्मान के प्रति गंभीर रहें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches