spot_img

गांधी के प्रदेश में उतरे 35 लाख ‘नकली गांधी…’ नकली नोट गैंग के रैकेट का पर्दाफाश, 7 अरेस्ट

spot_img
- Advertisement -

गांधी की नगरी गुजरात में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है जो कूरियर कंपनी के जरिए मनी ट्रांसफर करवा रहे थे। इसका खुलासा राजकोट पुलिस ने करते हुए नकली नोट चलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गुजरात की राजकोट पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड के लिए मांगेगी। जानकारी के मुताबिक गैंग ने अंगदिया पेढ़ी (पारंपरिक कूरियर सेवा) के माध्यम से बाजार में 35 लाख रुपए के नकली नोटों को उतारा था।

- Advertisement -
जांच अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अंगड़िया पेढ़ी के एक कर्मचारी ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति ढाई लाख रुपए जमा करने आए हैं और इसे अन्य शहरों में स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन नोट नकली लग रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैंग ने अंगदिया पेढ़ी (पारंपरिक कूरियर सेवा) के माध्यम से बाजार में 35 लाख रुपए के नकली नोटों को उतारा था।

जांच अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अंगड़िया पेढ़ी के एक कर्मचारी ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति ढाई लाख रुपए जमा करने आए हैं और इसे अन्य शहरों में स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन नोट नकली लग रहे हैं। सूचना के बाद एक पुलिस अधिकारी अंगदिया पेढ़ी कार्यालय पहुंचा और ढाई लाख रुपए मूल्य के नकली नोटों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

प्राथमिक पूछताछ के दौरान, उन्होंने भरत बोरिचा और महाराष्ट्र के कमलेश पूनावाला को गैंग का सरगना बताया। पुलिस हरकत में आई और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया और देर रात तक पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, बोरिचा और पूनावाला ने पुलिस को बताया कि अब तक उन्होंने 10 से 15 अगंडिया पेढ़ी के जरिए 35 लाख रुपए के नकली नोट उड़ाए हैं। उन्होंने एक शहर में अंगदिया पेढ़ी के कार्यालय में नकली नोट जमा किए और दूसरे शहरों में उनके संपर्कों को असली नोटों की डिलीवरी मिल गई।

अधिकारी ने कहा, “इसी तरह नकली नोट बाजार में घूम रहे हैं। चूंकि ये कूरियर सेवाएं यूवी लाइट, नकली करेंसी नोट डिटेक्टर मशीनों का उपयोग नहीं करती हैं, इसलिए नकली नोटों को बदलना उनके लिए आसान था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में महिलाओं के लिए बड़ी राहत! अब एक ही जगह मिलेगी हर मदद, जानें क्या है ‘सखी’ सेंटर?

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में 'अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर' का उद्घाटन हुआ है। यह केंद्र हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को एक छत के नीचे कानूनी, चिकित्सीय और मनो#DarbhangaNews,#WomenSafety,#BiharGovernment

सख़्त चेतावनी: दरभंगा में 361 एकड़ जमीन पर सरकार की नजर, किसान बोले- ‘भूखे मरेंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे!’

Darbhanga Land Acquisition: दरभंगा में सैकड़ों किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी से हड़कंप मच गया है। थलवारा, हिछौल, सिनुआरा के किसानों ने भूखमरी के डर से आमरण अनशन की चेतावनी द#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#LandAcquisition

दरभंगा में नर्सिंग छात्र का खौफनाक कदम! परीक्षा से वंचित किए जाने से मोबाइल टावर पर चढ़ा, 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar Student Protest: डीएमसीएच नर्सिंग कॉलेज में परीक्षा से वंचित किए जाने और प्राचार्य पर ₹12000 मांगने का आरोप लगाते हुए एक छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दरभंगा में 4 घंटे तक हाई व#BiharNews,#Darbhanga,#StudentProtest

चांदी खरीदने वाले ध्यान दें! ग्लोबल मार्केट में बड़ी गिरावट, पर भारत में क्यों नहीं मिल रहा फायदा?

Silver Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 3% से ज्यादा गिर गई है, लेकिन भारत में इसकी कीमत पर डॉलर और घरेलू टैक्स का असर दिख रहा है। जानें क्या आपके लिए चांदी सस्ती होगी य#SilverPrice,#IndiaEconomy,#GoldSilver