spot_img

मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में सरस्वती पूजा करने वाले छात्रों को मिली रिस्टीकेट करने की धमकी…बवाल

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज (BP Mandal Engineering College ) परिसर में सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) पर रोक लगाने के फैसले से बवाल हो गया है। छात्र 26 जनवरी को देवी सरस्वती की पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे। मगर, प्राचार्य ने लिखित में कॉलेज में सरस्वती पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित करने पर (Saraswati Puja) पर रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद छात्रों में नाराजगी है। प्राचार्य के सार्वजनिक तौर पर सरस्वती पूजा पर रोक के फरमान से छात्र आक्रोशित हैं। आदेश में लिखा गया है कि अगर कोई ऐसा बिना अनुमति के करता है तो उसपर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आक्रोशित छात्रों ने बताया कि हम लोगों ने प्राचार्य ई. अरविंद कुमार अमर को आवेदन देते हुए कैंपस में सरस्वती पूजा मानने की मांग की थी लेकिन प्राचार्य ने सरस्वती पूजा में सार्वजनिक रूप से प्रतिमा स्थापित करने से मना कर दिया गया है। प्राचार्य अरविंद कुमार अमर ने बताया कि मूर्ति के बदले तीनों हॉस्टल में फोटो लगाकर पूजा करने की बात छात्रों ने मान ली है।

- Advertisement -

कॉलेज में सार्वजनिक रूप से पूजा करने से आसपास के लोगों से विवाद होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। इसको लेकर हमलोगों ने यह निर्णय लिया है कि महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का सार्वजनिक पूजा पाठ, धार्मिक अनुष्ठान से संबंधित आयोजनों पर रोक लगाई जाए। अगर किसी भी छात्र बिना अनुमति के मूर्ति अनुष्ठान करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

आक्रोशित छात्रों के मुताबिक उन्होंने प्राचार्य अरविंद कुमार अमर को अप्लीकेशन देकर कैम्पस में सरस्वती पूजा करने की मांग की थी लेकिन प्राचार्य ने सरस्वती पूजा में प्रतिमा स्थापित करने की परमीशन नहीं दी जिसके बाद विवाद बढ़ गया। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और फैकल्टी एसडी सिंह ने कुछ छात्रों के साथ मारपीट की और कई छात्रों को कमरे में बंद कर रिस्टीकेट करने की धमकी दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन का साफ कहना है कि जिसे भी सरस्वती पूजा करनी है वो अपने-अपने कमरे में ही करें। सार्वजनिक पूजा से आसपास के लोगों से विवाद की आशंका है लेकिन छात्रों का गुस्सा नहीं थम रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital