spot_img

Samastipur की महिला पुलिसकर्मी Chhapra में On Duty अपनी राइफल से सिर में गोली मारी, खुदकुशी की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बनियापुर थाना में ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी ने अपने सिर में गोली मार ली है। बनियापुर थाना में पदस्थापित समस्तीपुर जिले की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल मोनम कुमारी ने संदेहास्पद परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की है। खुदकुशी करने के पीछे के कारणों की पुलिस तलाश कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur -Darbhanga Railway News समस्तीपुर-दरभंगा रेलवे दोहरीकरण अंतिम चरण में, जुलाई से दोनों पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेनें!

जानकारी के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल मोनम कुमारी को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने के बाद थाना पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मी को उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -

मौके पर सारण एसपी गौरव मंगला एवं डीएसपी मनोज कुमार के साथ भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एसपी ने बताया कि उस महिला पुलिसकर्मी ने ऑन ड्यूटी अपनी राइफल से सिर में गोली मारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक को लेकर बड़ा अपडेट! क्या है मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप का सच? देखें पूरी लिस्ट किन इलाकों पर है प्रतिबंध और क्यों?

 

चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव कुमार अमन ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी मोनम कुमारी के सिर में गोली लगी है जो कि सुपरफिशियल है। सिटी स्कैन में पाया गया कि गोली उसके सिर में नहीं है। हालांकि उनका उपचार चल रहा है।

उपचार के क्रम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार अमन ने बाताया कि महिला पुलिसकर्मी का सिटी स्कैन कराया गया है, जिसमे उनकी सिर में गोली नहीं पाई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: 120 आपदा युवा मित्र की टीम Disaster Management Training के लिए रवाना, बाढ़, सूखा-प्राकृतिक आपदाओं से लड़ेगा Youth Empowerment

Disaster Management Training: यह सिर्फ आपदाओं से निपटने की तैयारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की...

Samastipur -Darbhanga Railway News समस्तीपुर-दरभंगा रेलवे दोहरीकरण अंतिम चरण में, जुलाई से दोनों पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेनें!

रेलवे दोहरीकरण: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना...

Darbhanga Good News: दरभंगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू, Darbhanga को मिली 10 करोड़ की सौगात, तकनीकी शिक्षा में आएगा बड़ा MSME बदलाव

MSME एक्सटेंशन सेंटर: बिहार के दरभंगा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक नई सुबह...

Darbhanga ROB News: दरभंगा आरओबी निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों अवैध दुकानें जमींदोज

Darbhanga ROB: दरभंगा में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त...