spot_img

IND vs NZ 2nd ODI : भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे एकदिनी में किया सुपड़ा साफ, गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत

spot_img
- Advertisement -

भारत ने न्यूजीलैंड को यहां रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिनी मैच में 08 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। जीत के हीरो रहे शमी जिन्होंने पहले ही ओवर से न्यूजीलैंड को बैकफुट पर डाल दिया। अहम यह रहा टॉस जीतने के बाद बैटिंग करेंगे या गेंदबाजी इसमें रोहित ने लगा दिए 14 सेंकेंड।

- Advertisement -

टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की पारी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सिर्फ 108 रनों पर ही सिमट गई। कप्तान रोहित शर्मा की फिफ्टी से टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 21वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत आने से पहले कीवी टीम पाकिस्तान दौरे पर थी और तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

- Advertisement -

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवरों में 108 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (51) और शुभमन गिल (नाबाद 40) के बेहतरीन पारियों की बदौलत 20.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। शमी (18 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (10 रन देकर एक विकेट) ने गेंदबाजों के मुफीद पिच पर अपनी बेहतरीन सीम गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिये रन जुटाना मुश्किल कर दिया। गेंद रूककर आ रही थी जिससे बल्लेबाजों के लिये एक एक रन जोड़ना कठिन था। सलामी बल्लेबाज फिल एलेन खाता भी नहीं खोल सके और शमी की फुल लेंथ गेंद को चूक गये जो उनके स्टंप उखाड़ कर चली गयी।

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसी स्कोर पर शिपली ने रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहला झटका दिया।

भारतीय टीम को एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलवाई। वहीं पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने 5वें ओवर में रोहित ने लॉकी फर्ग्यूसन की तेज रफ्तार वाली बाउंडर पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने 13वें ओवर में 47 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 50 गेंदों पर 51 रन बनाने के बाद रोहित शिप्ली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। अपनी पारी में भारतीय कप्तान ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पिछले 5 मैचों में रोहित और गिल की जोड़ी ने चौथी बार 50+ की साझेदारी बनाई।

रोहित ने 50 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए। 98 के कुल स्कोर पर विराट कोहली 11 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर स्टम्प आउट हुए। इसके बाद गिल और ईशान किशन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। गिल 53 गेंदों पर 6 चौकों की बदौलत 40 और किशन 9 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें:  Nalanda Harsh Firing: होने वाली थी छोटू की शादी, दोस्त के तिलक में गया, बार बालाओं के नाच में चली गोली, मौत

न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शिपली और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम एकदिनी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

इससे पहले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शमी ने पारी की 5वीं गेंद पर फिन एलन (00) को बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 15 रनों के स्कोर पर डेवोन कॉनवे (07), हेनरी निकोल्स (02), डेरिल मिचेल (01) और टॉम लैथम (01) के विकेट गंवा दिए। यहां से ग्लेन फिलिप्स (36), माइकल ब्रेसवेल (22) और मिचेल सैंटनर (27) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। हेनरी शिपली 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें:  Women Reservation Bill: पटना में जंजीरों में बंधी महिलाएं, विपक्ष को ललकारा - 'हम आरक्षण लेकर रहेंगी'

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3, हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 व मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...

Phule-Ambedkar Jayanti: भागलपुर में उमड़ा जनसैलाब, समानता और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

Phule-Ambedkar Jayanti: भागलपुर में एक ऐसी गूंज सुनाई दी, जिसने समानता और सामाजिक न्याय...

दरभंगा जन सुनवाई: आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जानिए क्या रहा खास?

Darbhanga Jan Sunwai: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते परेशान आम लोगों के लिए दरभंगा...