back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के स्वास्थ्य उपकेंद्र में दारू के नशे में घुसे युवकों ने किया स्वाथ्य कर्मियों पर हमला, आशा और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी समेत कइयों को पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के घोघराहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह वैलनेस सेंटर में स्वाथ्य कर्मियों के बैठक के दौरान दो युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी समेत स्टाफ नर्स आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है। इसका आरोप जीनिस राम और सुमित राम को जाले पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश प्रजापत ने दोनों हमलावर के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि दोनों हमलवार बैठक के दौरान स्वाथ्यकेंद में घुसकर स्वाथ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। उनके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही सरकारी कागजात एवम फ्लेक्सी छीनकर फाड़ दिया। साथ हीं वेलनेश सेंटर की किवाड़ एवम खिड़की का सीसा तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी
इस घटना में समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश प्रजापत, आशा मंजू देवी, आशा फैसलेटर सीमा देवी समेत चार स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना जाले थाना पुलिस को तक्षण दी गई जहां जाले थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर दोनों हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी का ब्रेथ एनेलाइजर से हुई जांच में दोनों में भारी मात्रा में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें