spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में वीणावादिनी की पूजा तो होगी मगर…बिना DJ,, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान। थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे के बीच शांति पूर्वक मनाने का निर्णय किया गया। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित पूजा समिति एवं इसके संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब बेचने एवं शराब पीकर हंगामा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से इसकी सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की, ताकि समय पर ऐसे लोगों को गिरफ्तारी हो सके।
श्री कुमार ने बताया कि सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस लिए मूर्ति बैठाकर पूजा अर्चना करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्धारित समय एवं रास्ते से ही विसर्जन के दौरान मूर्ति ले जाने को कहा। मूर्ति विसर्जन शांति पूर्ण माहौल में करने का निर्देश दिया।
मौके पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान, उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान, मुखिया नवल किशोर राय, मो. इस्माइल, सरपंच सिकंदर पासवान, संतोष कुमार राय, बबन दास, रमाकांत मुखिया सहित कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद,कई मुखिया, सरपंच एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर Bike Accident भीषण टक्कर, महिला गंभीर, 4 लोग जख्मी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...